फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Body of Newborn baby found in garbage in Panipat of Haryana

पानीपत में मिला शिशु का शव: नवजात को पन्नी में बांधकर कूड़े में फेंका, कुत्तों ने नोंचा

Thu, 10 Mar 2022 11:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Mar 2022 11:49 PM IST
सार

हरियण के पानीपत की सैनी कॉलोनी का मामला है। किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टि से शिशु की आयु करीब सात से नौ माह के बीच थी।

विज्ञापन
Body of Newborn baby found in garbage in  Panipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में लगातार नवजात शिशु को फेंकने के मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे एक पन्नी में बंधे मृत नवजात शिशु को कुत्ते नोंचते हुए सड़क पर ले आए। आसपास के लोगों ने कुत्तों से शिशु का शव छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टि से शिशु की आयु करीब सात से नौ माह के बीच थी।

विज्ञापन


किला थाना पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-11 निवासी कपिल शर्मा ने बताया कि बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे वह सैनी कॉलोनी में एस्सर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो एक फैक्टरी के कोने पर आवारा कुत्ते पन्नी को खींच रहे थे। उसने पास जाकर देखा तो पन्नी में नवजात शिशु था, जिसको कुत्ता नोंच रहा था। उसने कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


कपिल ने बताया कि अज्ञात महिला ने नवजात बच्चे की पैदाइश को छिपाने के लिए उसने शिशु को फेंका है। मामले की सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृत शिशु को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। किला थाना प्रभारी जाकिर हुसैन का कहना है कि आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अस्पतालों का रिकॉर्ड भी देखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में शिवनगर स्थित एक फैक्टरी के पास बच्ची को फेंकने का मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी युवती मेरठ की रहने वाली थी। पूछताछ में उसने फैक्टरी के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग की बात स्वीकारी थी। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed