फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Body of missing youth and girl of Sangrur found on railway track in Panipat

हरियाणा: पंजाब के संगरूर में स्कूल से लापता युवक-युवती का पानीपत में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, आत्महत्या की आशंका

Tue, 29 Mar 2022 02:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Mar 2022 02:49 AM IST
सार

दोनों 26 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों के अनुसार कुलदीप डॉक्टर बनना चाहता था और इसके लिए उसे छह दिन बाद रूस जाना था। परिजनों ने फीस भी भर दी थी, लेकिन इससे पहले ही उसके मौत की खबर आई।

विज्ञापन
Body of missing youth and girl of Sangrur found on railway track in Panipat
पोस्टमार्टम के बाद शवों को लेकर जाते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा पानीपत में विकास नगर में रेलवे ट्रैक पर रविवार की रात 12 बजे पंजाब के संगरूर निवासी युवक-युवती का शव बरामद हुआ है। इससे पहले 26 मार्च को दोनों स्कूल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। खोजबीन के बाद परिजनों की ओर से दोनों की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। मामले में जीआरपी की ओर से दोनों के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


 पंजाब में जिला संगरूर के गांव गुजरान निवासी कुलदीप सिंह (21) और नवदीप कौर (18) दोनों पड़ोसी थे। दोनों ही स्कूल में साथ पढ़ते थे। इस दौरान बीती 26 मार्च की दोपहर बाद दोनों एक साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों ने दोनों की अनेक जगहों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


संबंधित थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कुलदीप और नवदीप दोनों की तलाश शुरू की थी। इस दौरान रविवार की देर रात परिजनों के पास पानीपत जीआरपी की कॉल गई और रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव मिलने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले मोबाइल और कागजात के आधार पर युवक-युवती की शिनाख्त की। साथ ही दोनों के परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी गई और सोमवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया गया। 

डॉक्टर बनना चाहता था कुलदीप, छह दिन बाद जाना था रूस
परिजनों के अनुसार कुलदीप डॉक्टर बनना चाहता था और इसके लिए उसे छह दिन बाद रूस जाना था। परिजनों ने फीस भी भर दी थी, लेकिन इससे पहले ही उसके मौत की खबर आई। वहीं युवती के परिजनों ने बताया कि युवती 12वीं की छात्रा थी। वह भी विदेश में पढ़ाई करना चाहती थी। दोनों 26 मार्च को स्कूल से ही लापता हो गए थे।

 

दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए है, परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। - एसआई राजकुमार, जीआरपी थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed