{"_id":"63f8528e82cb48f890017e14","slug":"bike-rider-stabbed-bicycle-worker-in-panipat-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: बदमाशों का आतंक, साइकिल सवार ने बाइक से टक्कर मारने का कारण पूछा, आरोपियों ने कामगार को मारे चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: बदमाशों का आतंक, साइकिल सवार ने बाइक से टक्कर मारने का कारण पूछा, आरोपियों ने कामगार को मारे चाकू
Fri, 24 Feb 2023 11:31 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:31 AM IST
सार
पानीपत में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शहर के नवाकोट गुरुद्वारे के पास का जहां बाइक सवार तीन आरोपियों ने एक साइकिल सवार कामगार को टक्कर का कारण पुछने पर चाकू मार दिए।
विज्ञापन
knife चाकू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत में नवाकोट गुरुद्वारे के पास बाइक सवार तीन आरोपियों ने एक साइकिल सवार कामगार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने का कारण पूछने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। पीड़ित ने अपने पिता को कॉल कर वारदात की सूचना दी, पिता ने उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया है। वहीं चांदनीबाग थाना पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नवाकोट गुरुद्वारे के पास की वारदात, खानपुर पीजीआई में उपचाराधीन युवक
मूलरूप से यूपी के जिला सुल्तानपुर निवासी जोगिंद्र ने बताया कि वह हाल में पानीपत में उझा रोड पर रहता है। वह भैसवाल गांव में एक गौदाम में नौकरी करता है। 22 फरवरी को वह अपनी ड्यूटी करके साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह रात करीब साढ़े आठ बजे नवाकोट गुरुद्वारे के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक सवार तीन आरोपियों ने उसे टक्कर मार दी। उसने टक्कर मारने का कारण पूछा तो इसी रंजिश में दो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। तीसरे आरोपी ने उसकी कमर में चाकू से दो वार किए। उसने बचाव-बचाव का शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
अंधेरा होने की वजह से नहीं देख सका बाइक नंबर
पीड़ित ने बताया कि वह आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकता है। अंधेरा होने की वजह से वह बाइक नंबर नहीं देख सका। वारदात के बाद उसने अपने पिता रामनवल के पास फोन कर वारदात की सूचना दी। पिता मौके पर पहुंचे, जिन्होंने इलाज के लिए उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। जहां पर वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन