फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रणधीर हत्याकांड में चार महिलाओं समेत एक ही परिवार के आठ पर केस दर्ज

रणधीर हत्याकांड में चार महिलाओं समेत एक ही परिवार के आठ पर केस दर्ज

Mon, 13 May 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
रणधीर हत्याकांड में चार महिलाओं समेत एक ही परिवार के आठ पर केस दर्ज
समालखा। थाना समालखा पुलिस ने गांव करहंस में हुए रणधीर हत्याकांड के आरोप में वीरेंद्र, इसकी पत्नी सीता, इनके पुत्र दीपक, संजय व इसकी पत्नी पूनम, रूपमणि पत्नी बलजीत, कृष्ण व इसकी पत्नी सुमन निवासी गांव करहंस के खिलाफ राजबाला की शिकायत केस दर्ज कर जांच शुरू दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि महिला के साथ छेड़खानी उसके कपड़े फाड़ने, मारपीट करने के आरोप में पुलिस में दर्ज केस को लेकर आरोपियों ने राजबाला के साथ मारपीट की थी। वहीं बीच बचाव करने के दौरान हमलावरों ने राजबाला के परिजनों रोहताश व रणधीर के साथ भी मारपीट की। तेजधार हथियार के प्रहार से रणधीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। रणधीर को समालखा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, यहां पर रणधीर को प्राथमिक उपचार देने के बाद चिंताजनक हालत में पीजीआई खानपुर में रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान रणधीर की मौत हो गई। वहीं पीजीआई प्रशासन ने रणधीर की मौत की सूचना थाना समालखा पुलिस को दी। इधर, रणधीर की मौत की सूचना से गांव करहंस में शोक छा गया और हत्यारोपी अपने घरों से फरार हो गए। जबकि थाना समालखा पुलिस पीजीआई खानपुर पहुंची और जांच के बाद रणधीर के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

थाना समालखा के एसएचओ राजपाल ने बताया कि गांव करहंस में मारपीट की घटना में घायल बुजुर्ग रणधीर की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने पीजीआई में रणधीर के शव का पोस्टमार्टम करवाया और उनकी पौत्र वधू राजबाला के बयान दर्ज कर उनकी शिकायत पर रणधीर हत्याकांड में आरोपी चार महिलाओं समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है, सभी आरोपी एक ही परिवार के सदस्य है। आरोपी फरार हैं और पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गांव करहंस में बहुत ही दुखद माहौल में रणधीर की अंत्येष्टि कर दी गई। रणधीर का अंतिम संस्कार होने तक पुलिस बल गांव में उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed