फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नोएडा की कंपनी में खिलोने पैंकिंग करने की नौकरी की एवज में 100 महिलाए से हड़पे 60 हजार

नोएडा की कंपनी में खिलोने पैंकिंग करने की नौकरी की एवज में 100 महिलाए से हड़पे 60 हजार

Fri, 15 Feb 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
नोएडा की कंपनी में खिलोने पैंकिंग करने की नौकरी की एवज में 100 महिलाए से हड़पे 60 हजार
नौकरी दिलाने के नाम पर सौ महिलाओं हजारों रुपये से ठगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। नोएडा की एक कंपनी में खिलौना पैकिंग करने की नौकरी देने के बहाने करीब 100 महिलाओं से 600 रुपये प्रति महिला के हिसाब से 60 हजार रुयपे हड़प लिए, इस संबंध में मतलौडा पुलिस ने एक महिला समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कमलेश वासी रेरकला ने बताया कि एक साल पहले राणो वासी जूंडला करनाल व रणवीर शर्मा वासी पानीपत ने उनको पांच हजार रुपये हर महीने तनख्वाह देने का लालच दिया था। उन्होंने कहा कि नोएडा की कंपनी है, जिसमें उन्हें काम करने वाली करीब सौ महिलाओं की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नौकरी के लिए एक आईडी व रजिस्ट्रेशन के लिए 600 रुपये प्रति महिला के हिसाब से देने होंगे। जिसके बाद कमलेश व रामप्यारी ने उन्हें करीब सौ महिलाओं के नाम लिखवा दिए। कई महीने बीत जाने के बाद दोनों पक्षों में पैसे वापिस देने को लेकर कहासुनी हुई तो आरोपियों ने उन्हें 36 हजार रुपये और 24 हजार रुपये के दो चेक पिछले साल अगस्त के दौरान दिए थे। लेकिन दोनो चेक बाउंस हो गए। इसके बाद पैसे देने के लिए बार-बार समय दिया जाने लगा, लेकिन आरोपियों ने पैसे नहीं दिए तो कमलेश के ब्यान पर मतलौडा पुलिस ने राणो वासी जूंडला करनाल व रणवीर वासी पानीपत के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed