फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   तीसरी की छात्रा से 65 वर्षीय पड़ोसी ने की छेड़छाड़, परिजनों ने धुनाई कर किया पुलिस के हवाले

तीसरी की छात्रा से 65 वर्षीय पड़ोसी ने की छेड़छाड़, परिजनों ने धुनाई कर किया पुलिस के हवाले

Wed, 18 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
तीसरी की छात्रा से 65 वर्षीय पड़ोसी ने की छेड़छाड़, परिजनों ने धुनाई कर किया पुलिस के हवाले
तीसरी की छात्रा से 65 वर्षीय पड़ोसी ने की छेड़छाड़, परिजनों ने धुनाई कर किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। किला थाना क्षेत्र में तीसरी की एक छात्रा (7) से 65 साल के ड़ोसी ऑटो चालक ने छेड़छाड़ की कर दी। बेटी ने मां को बताया कि आरोपी पिछले दस दिन से गंदी हरकत कर रहा है। इस पर पीड़िता के माता-पिता आरोपी के घर गए व आरोपी को पकड़ कर धुन डाला। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी।

किला थाना क्षेत्र की रहने वाली बच्ची कक्षा तीन में पढ़ती है। वह जिस स्कूल में पढ़ती है उस स्कूल में ही घर के पास रहने वाले आरोपी ऑटो चालक चरनजीत की बेटी भी पढ़ती है। वह स्कूल से दोनों को साथ ले आता था। सोमवार दोपहर को बारिश होने के कारण वह बच्ची को उसके ही घर ले गया। बारिश बंद होने के बाद बच्ची को उसकी मां चरनजीत के घर से ले आई। बच्ची सहमी हुई थी। मां ने इसका पूछा तो बच्ची ने चरनजीत की करतूत के बारे में बता दिया। बच्ची ने कहा कि वह पिछले दस दिन से गंदी हरकत कर रहा है। वह परिवार के लोगों को साथ लेकर तत्काल ही आरोपी के घर पहुंच गई। परिवार के लोगों ने आरोपी को पकड़ कर धुन डाला। इसी दौरान आसपास के लोगों ने बीच में आकर मामला शांत करा दिया। उसी रात को पति बाहर से घर पहुंचा तो पत्नी ने सारी बात बता दी। मंगलवार सुबह ही बच्ची का पिता आरोपी के घर पहुंच गया। उसे पकड़ कर किला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उनके साथ थाने में इलाके के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। मौके पर पहुंचे डीएसपी राजेश लोहान ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया। एसएचओ बलवान सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed