फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रेल के आगे कूदकर जान देने वाली छात्रा की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाएगी जीआरपी

रेल के आगे कूदकर जान देने वाली छात्रा की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाएगी जीआरपी

Wed, 25 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
रेल के आगे कूदकर जान देने वाली छात्रा  की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाएगी जीआरपी
रेल के आगे कूदकर जान देने वाली छात्रा की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाएगी जीआरपी
विज्ञापन

-छात्रा आत्महत्या मामले में परिजनों के बयान से संतुष्ट नहीं है जीआरपी
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा 22 वर्षीय समीक्षा पुत्री दयाशंकर मूल निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश हाल निवासी हुडा सेक्टर-छह की मौत के मामले में जीआरपी संतुष्ट नहीं है। जीआरपी समीक्षा की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाएगी। समीक्षा के पिता दयाशंकर पानीपत रिफाइनरी में इंजीनियर पद पर नियुक्त है और वे परिवार समेत काफी समय से पानीपत के हुडा सेक्टर-छह में निवास कर रहे हैं।

गौरतलब है कि समीक्षा ने कथित रूप से सोमवार को सेक्टर-छह के पास ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। सचखंड ट्रेन के चालक ने पानीपत रेलवे स्टेशन प्रशासन को दी रिपोर्ट में बताया कि युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है। उन्होंने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन युवती पीछे नहीं हटी। इधर, परिजनों का दावा है कि समीक्षा पढ़ाई के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जबकि जीआरपी, समीक्षा के परिजनों के इस दावे से संतुष्ट नहीं है। जीआरपी का मानना है कि समीक्षा ने किसी और वजह से मौत को गले लगाया है। इस केस की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर आनंद सिंह ने बताया कि समीक्षा ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है। इस संबंध में ट्रेन के चालक ने अपनी रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 174 के तहत समीक्षा की मौत के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed