फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बीएसएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर बेटी के डॉयक्यमेंट लेकर आ रहे कार सवार पिता को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, मौत

बीएसएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर बेटी के डॉयक्यमेंट लेकर आ रहे कार सवार पिता को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 10 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर बेटी के डॉयक्यमेंट लेकर आ रहे कार सवार पिता को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, मौत
सब इंस्पेक्टर बेटी के कार सवार पिता को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

पानीपत। बीएसएफ में तैनात सब इंस्पेक्टर बेटी के डॉयक्यमेंट लेकर आ रहे कार सवार पिता को बाबरपुर पुलिस थाने के सामने ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची सेक्टर 6 चौकी पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। इसके बाद परिजन अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कारद गांव के 58 वर्षीय जिले की बड़ी बेटी पूजा बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। दो साल पहले पूजा खेल कोटे से भर्ती हुई थी। उसकी पोस्टिंग फिलहाल चंडीगढ़ है। जिले सिंह शुक्रवार को बेटी के पास चंडीगढ़ गया था। शनिवार को वहां से पूजा के डॉक्यूमेंट्स लेकर वापस कारद लौट रहा था। बाबरपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली से कार की टक्कर हो गई। इसमें जिले सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed