फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जीटी रोड पर सिद्धार्थ स्कूल के पास हुआ हादसा

जीटी रोड पर सिद्धार्थ स्कूल के पास हुआ हादसा

Tue, 26 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर सिद्धार्थ स्कूल के पास हुआ हादसा
धुंध के कारण जीटी रोड पर फैक्ट्री की बस समेत आधा दर्जन वाहन भिड़े, 30 श्रमिक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
घनी धुंध के कारण जीटी रोड पर आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इसमें एक फैक्ट्री की बस ट्राले से टकराने से बस में सवार करीब 30 श्रमिक घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वाहन चालकों ने एक बार फिर से नेशनल हाईवे पर सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर न होने को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है।

घटना सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे की है। घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई। जीटी रोड पर वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी हो गई। सिद्धार्थ स्कूल के पास जीटी रोड की पानीपत लेन पर श्रमिकों को समालखा से मच्छरौली स्थित एक फैक्ट्री ले जा रही बस आगे चल रहे ट्राले से टकरा गई। पीछे से इनोवा, वैगन आर कार ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वहां हा-हाकार मच गया। किसी के पैर तो किसी के सिर और हाथ पर चोट लगी। हादसे में घायल विनोद, राजकुमार सोनपुरा, परमेश्वर छपरा, अमित दरभंगा, प्रदीप गया, अजय बिहार, सुनील, सुभाष, रमेश, अजय, शिव, अकबर, मुन्ना, श्रीभगवान, आजाद, मनीष, जनेश्वर, श्याम कुमार, टप्पू, राम, विकास, धर्मेंद्र, रामशब्द, हरिनिवास, अशरफ, प्रमोद तिवारी और गुड्डू को समालखा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि चालक सहित दो अन्य को जीटी रोड स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं हादसे को लेकर श्रमिकों में रोष था कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधक ने उनका हालचाल तक नहीं पूछा। जबकि फैक्ट्री के जीएम का कहना है कि हादसे की सूचना लगते ही प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर हालचाल जाना था। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा ही उनके इलाज का खर्चा उठाया जा रहा है। वहीं इंडस्ट्रियल एरिया के पास दो कैंटरों की टक्कर से जाम की स्थिति पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed