फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sat, 23 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
आटो सवार महिला का पर्स छीना, पर्स छुड़ाने के चक्कर में नीचे गिरी महिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। असंध रोड पर चिरायु अस्पताल के सामने ऑटो सवार एक महिला का बाइक सवारों ने पर्स झपट लिया। महिला पर्स छुड़वाने के चक्कर में ऑटो से भी नीचे गिर गई। उसको काफी चोट भी आई है। महिला ने पर्स में आठ हजार रुपये नकद, सोने के टॉपस व एक मोबाइल होने की बात कही है। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने तीन अज्ञात झपटमारों पर झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे असंध रोड पर आटो सवार अग्रसेन कालोनी निवासी प्रवीण कुमारी का एक युवक ने पर्स झपट लिया और वह मोटरसाइकिल सवार अपने दो अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। प्रवीण कुमारी ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को बताया कि वह इंसार बाजार स्थित एसजेएस दुपट्टा गारमेंट पर जॉब करती है और वह शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे ड्यूटी से आटो में बैठकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक चलते ऑटो से उसका पर्स छीनकर भाग गया। उसने उससे पर्स वापस खींचना चाहा तो वह नीचे गिरकर घायल हो गई। पर्स में आठ हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल व सोने के टॉपस थे। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सूचना के मिलने के बाद मौके का मुआयना भी किया और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed