{"_id":"5952abad4f1c1b82208b4816","slug":"81498590125-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की नाक के नीचे चल रहे थे अवैध धंधे, सीएम फ्लाइंग ने किया भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की नाक के नीचे चल रहे थे अवैध धंधे, सीएम फ्लाइंग ने किया भंडाफोड़
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर समेत जिलेभर में पुलिस की नाक के तले पेय और खाद्य पदार्थ, सिलेंडर रिफिलिंग समेत माइनिंग के अवैध धंधे चल रहे थे। थाना पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही थी। सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जिलेभर में में 23 स्थानों पर छापा मारकर अवैध धंधों का भंडाफोड़ किया। सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की छापेमारी से पुलिस अधिकारियों को पसीना आ गया। पुलिस ने कई मामलों में अवैध धंधे करने वालों पर धोखाधड़ी और मिलावट करने आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
सीएम फ्लाइंग और सीआईडी को शहर समेत जिलेभर में अवैध धंधे चलने की सूचना मिल रही थी। अधिकारियों ने सीआईडी पानीपत इंस्पेक्टर धीरज कुमार की अगुवाई में सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त टीम बनाई। टीम ने एक साथ जिलेभर में सोमवार देर रात से मंगलवार शाम तक एक के बाद करीब 23 स्थानों पर छापा मारा। टीम ने इन स्थानों पर अवैध धंधे पकड़ने के साथ ही संबंधित थाना पुलिस, खाद्य सुरक्षा, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग और माइनिंग विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों की सांसें फूल गईं। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर बतरा की अगुवाई में टीम ने कई जगहों से सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेजे।
कुछ इस तरह से चली कार्रवाई
1. सीएमएफएस संयुक्त टीम ने जीटी रोड टोल प्लाजा से छह ट्रैक्टर ट्राली में बिना अनुमति के वेस्ट कपड़ा ढुलाई करते पकड़ा। ट्रैक्टर चालक किसी प्रकार की अनुमति के कागज नहीं दे सके। टीम ने ट्रैक्टर ट्राली स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
2. टीम ने सनौली रोड बबैल नाका से यूपी नंबर की एक बस और एक जीप को चेक किया। इसमेें क्षमता से अधिक सवारी मिली। टीम ने बस और जीप का चालान कर दिया।
3. टीम ने थाना चांदनी बाग के अंतर्गत नूरपुर मुगलान से मंगलवार रात को अवैध खुर्दा पकड़ा। यहां से 298 बोतल अंग्रेजी और देसी शराब की बरामद की। स्थानीय पुलिस ने मौका पर पहुंचकर कार्रवाई की।
4. टीम ने मंगलवार रात को जाटल रोड ओवरब्रिज के नीचे अवैध खुर्दा पकड़ा। यहां पर विपिन को काबू कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। उससे 44 बोतल, 106 अध्धा, 145 पव्वौ देसी शराब बरामद की। स्थानीय पुलिस ने इसमें कार्रवाई शुरू कर दी।
5. टीम ने जाटल रोड ओवरब्रिज के नीचे से एक अवैध खुर्दा पकड़ा। यह संजय निवासी अहर जिला कन्नौज यूपी चला रहा था। यहां से दो बोतल, पांच अध्धे, 12 पव्वौ देसी शराब के बरामद किए। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की।
6. टीम ने सोमवार देर रात को मतलौडा थाना क्षेत्र में सौ नंबर चौक पर अवैध खुर्दा पकड़ा। टीम ने यहां से पवन निवासी मतलौडा से 12 बोतल देसी शराब की बरामद की। टीम ने आरोपी पवन को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। मतलौडा थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।
7. संयुक्त टीम ने सोमवार रात को ही समालखा थाना क्षेत्र में अवैध माइनिंग पकड़ी। यहां से सुखविंद्र को महावटी चौक से एक ट्रैक्टर ट्राली रेत के साथ काबू किया। समालखा थाना पुलिस ने इसमें कार्रवाई की।
8. संयुक्त टीम ने इंसार चौक महाजन वाली गली में राकेश वधावन के अवैध लैमन सोडा प्लांट पर रेड मारी। यहां पर प्लांट की परमिशन नहीं मिली और न ही सोडा बनाने की परमिशन थी। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। टीम को यहां से 840 बोतल लेमन सोडा भरी, 384 बोतल खाली, सोडा बनाने की एक मशीन, गैस भरने के चार बड़े सिलेंडर, पानी की दो टंकी, दो केमिकल युक्त पतीले मिले। डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर बतरा ने मौके से सैंपल भरे।
9. टीम ने जाटल रोड आरके पुरम से लेमन सोडा प्लांट का भंडाफोड़ किया। टीम ने यहां से आदित्य यादव निवासी सुल्तानपुर को काबू किया। उसके पास सोडा बनाने और बेचने की परमिशन नहीं मिली। टीम ने यहां से लेमन सोडा के 168 बोतल, 360 खाली, चार गैस सिलेंडर, सोडा बनाने की एक मशीन और दो खाली ड्रम बरामद किए। डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधीर बतरा ने सैंपल भरे। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी व मिलावट करने समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
10. टीम ने गोहाना मोड पर खुबडू कोऑपरेटिव सोसाइटी की एक बस को बिना परमिट पकड़ा। उसके पास किसी तरह के कागज नहीं थे। एआरटीओ दौलत राम को इसकी सूचना दी। आरटीओ ने इसके बाद बस को इंपाउंड कर दिया।
11. टीम ने नैन-भाऊपुर रोड पर गोल्डन कोऑपरेटिव सोसाइटी की बस के ड्राइवर विनोद निवासी आदियान को निर्धारित रूट पर बस न चलाने पर पकड़ा और एआरटीओ दौलत राम को मौके पर बुलाकर बस के खिलाफ कार्रवाई कराई। इस बस का मूल रूट पानीपत, मतलौडा, सफीदों और असंध था। वह इसराना, कारद, भाऊपुर, नैन, अलूपुर, भंडारी, वैसर, मतलौडा, सफीदों और असंध चल रही थी।
12. टीम ने सनौली रोड उग्रा खेड़ी गांव में कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष जगदेव मलिक की कोठी के सामने से अवैध खुर्दा पकड़ा। टीम ने यहां से बृजेश निवासी अशोक विहार कॉलोनी को पकड़ा। उससे 40 बोतल देसी शराब की बरामद की। स्थानीय पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।
13. टीम ने सनौली रोड पर छापा मारकर अवैध खुर्दा पकड़ा और यहां से दिलबाग निवासी पाढा करनाल को काबू किया। टीम ने आरोपी से 28 बोतल देसी शराब बरामद की। स्थानीय पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।
14. टीम ने शेरा गांव में अवैध रूप से मिट्टी खुदाई का मामला पकड़ा। यहां पर माइनिंग विभाग से परमिशन नहीं ली गई थी। टीम ने यहां से दो डंपर और एक जेसीबी को जब्त करते हुए अफसर और दीपक कुमार को काबू किया। टीम ने दोनों आरोपियों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
15. टीम ने सौंदापुर स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां पर सरसों के तेल को रिफाइंड कर तेल, बाबा, रसोई, मयूर और हैप्पी समेत कई अन्य मार्का लग रहे थे। टीम ने यहां से एक टैंक से 12 टन और सौ लीटर तेल पैकिंग में पकड़ा। इसके अलावा सात क्विंटल कपड़े धोने का साबुन पकड़ा। टीम ने फैक्ट्री मालिक बलविंद्र सिंह से पूछताछ की और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल भरे।
16. टीम ने हनुमान कॉलोनी में रामकुमार को अपने घर में गैस सिलेंडर भरने का गोरखधंधा पकड़ा। टीम ने मौका से 22 बड़े और 15 छोटे गैस सिलेंडर बरामद किए। इनमें 15 बड़े और पांच छोटे गैस से भरे हुए मिले। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सिलेंडर सौंपे और स्थानीय पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।
17. सीएमएफएस टीम ने एग्रीकल्चर ट्रैक्टर-ट्रॉली का व्यावसायिक उपयोग करने पर डाहर टोल प्लाजा पर छह ट्रैक्टर ट्रॉली को इंपाउंड किया। इसराना थाना पुलिस ने मामलों में कार्रवाई की।
18. सीएमएफएस संयुक्त टीम ने सेक्टर-13/17 कट के पास तीन ट्रैक्टर ट्राली और एक ट्रक को वेस्ट कपड़ा ढुलाई करते पकड़ा। ये सब अवैध रूप से चल रहे थे।
सीएमएफएस की टीम ने शहर समेत जिलेभर में करीब 23 स्थानों पर छापेमारी कर अवैध धंधे उजागर किए हैं। टीम की कार्रवाई मंगलवार रात और बुधवार को दिनभर चली। टीम ने मामलों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस इन मामलों में आगामी कार्रवाई करेगी।
धीरज कुमार, प्रभारी, सीआईडी, पानीपत।