फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अमर भवन चौक बाजार में तीन दुकानों के शटर उखाड़ की चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

अमर भवन चौक बाजार में तीन दुकानों के शटर उखाड़ की चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Sat, 01 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
अमर भवन चौक बाजार में तीन दुकानों के शटर उखाड़ की चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
फोटो संख्या- 43 व 44
विज्ञापन


तीन दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। अमर भवन चौक बाजार में शुक्रवार रात को चोरों ने एक बाद एक तीन दुकानों के शटर उखाड़ कर चोरी की। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात के बाद से स्थानीय दुकानदार डर के साये में हैं। दुकानदारों का कहना है कि शहर में पुलिस के ढीले रवैये के कारण चोर, लुटेरे, बदमाश व हत्यारों का शिकार दुकानदार व उद्यमी हो रहे हैं। फिर भी पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।
वारदात एक : चोरों ने सबसे पहले उनकी वारदात का शिकार सुबह 4 बजकर 02 मिनट पर बाजार स्थित टारजन इंटरनेशनल नामक दुकान का शटर उखाड़ा। दुकान में हैंडलूम का सामान था। सुबह दुकान मालिक राजेश कपूर ने जब उसकी दुकान खोली तो उसने देखा कि उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

वारदात दो : इसके बाद चोरों ने 4 बजकर 20 मिनट पर बाजार स्थित जय अंबे कलर कंपनी नामक दुकान का शटर उखाड़ा। दुकान में कलर केमिकल से भरे हुए ड्रम रखे हुए थे। सुबह दुकान मालिक चांद गर्ग ने अपनी दुकान के बाहर आए तो उन्होंने दुकान का शटर उखड़ा हुआ देखा। दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान में कलर का ड्रम पलटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात तीन : सुबह 4 बजकर 33 मिनट पर चोरों ने जनक टी स्टाल को उनका शिकार बनाया। पांच बदमाशों के इस चोर गिरोह ने दुकान के साथ वाली दुकान का कैमरा का मुंह दूसरी ओर कर दिया। उसके बाद चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ा व अंदर घुस गए। अंदर घुस कर एक चोर ने दुकान में रखी बहुत सी चीजों को एक के बाद एक शटर के बाहर फेंका। बाहर खड़े दूसरे चोर ने उस सामान को उठाया व अन्य साथियों को बांटता हुआ दूसरे सीसीटीवी में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। दुकानदार जनक राज ने बताया कि उसकी दुकान से 1500 रुपये की नकदी, 25 सिगरेट की डिब्बी, नमकीन के पैकेट व कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल चोरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed