फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

-दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Mon, 05 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
-दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
संस्कृत लेक्चरर पर हमल कर 12 हजार की नकदी लूटी
विज्ञापन

समालखा (ब्यूरो)। मनाना स्थित राजकीय सी.से. स्कूल के संस्कृत लेक्चरर रविंद्र शर्मा के साथ मनाना-नारायण रोड पर पूनम ईंट भट्ठा के नजदीक दो लोगों ने लूटपाट कर दी। दो बदमाशों ने उस पर हमला कर करीब 12 हजार रुपये लूट लिए। थाना समालखा पुलिस ने लेक्चरर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डाहर निवासी रविंद्र शर्मा ने समालखा थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह मनाना सी.से. स्कूल में संस्कृत लेक्चरर है। वह शनिवार देर शाम करीब 7:30 बजे अपने साथी वीरेंद्र डीपीई निवासी मनाना फाटक समालखा के घर से स्कूटी पर डाहर गांव के लिए निकला था। करीब 7:45 बजे पूनम भट्ठा के नजदीक सामने से दो लोगों ने अपनी एक्टिवा उसकी स्कूटी के सामने अड़ा दी। उनमें से एक बदमाश ने उसके पैर पर बिंडा मारा और नकदी देने की धमकी दी। उन दोनों उसको दरांत से मारने की धमकी दी। उन दोनों ने उसकी पेंट की जेब से पर्स निकाल लिया और उसमें से 12 हजार रुपये निकाल कर पर्स उसे लौटा दिया। घायल हालत में उसे सीएचसी समालखा में दाखिल कराया गया। थाना समालखा पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed