{"_id":"5b9416c9867a557ebb22d4a5","slug":"61536431817-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कोथप्पड़ मारने वो वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कोथप्पड़ मारने वो वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को थप्पड़ मारने वाले वकील के खिलाफ केस दर्ज
वकील ने भी महिला और उसके मां-बाप के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज करवाया
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कोर्ट में तारीख पर आई महिला को ऊंची आवाज में बात करने पर थप्पड़ मारने के मामले में वकील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना शहर पुलिस ने आईपीसी धारा 323, 506 व 34 के तहत आरोपी वकील पर केस दर्ज किया। साथ ही मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया व उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसी मामले में उसने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत पर ये केस फैमिली कोर्ट में चला गया था। जहां दोनों पक्षों की काउंसिलिंग के लिए कोर्ट ने 24 जुलाई को व 10 अगस्त को बुलाया। लेकिन महिला के ससुराल पक्ष के लोग काउंसिलिंग पर एक बार भी नहीं आए। उनकी जगह पर उसके पति का वकील गौरव शर्मा सिफारिश से फोन पर ही अगली तारीख ले लेता है। इसी के चलते कोर्ट ने मामले में अगली तारीख सात सितंबर की दी थी। लेकिन इस बार भी उसके ससुराल पक्ष के लोग नहीं पहुंचे। इससे तैश में आकर वह महिला ऊंची आवाज में उनके इस बार भी न आने का विरोध करने लगी। उसी दौरान वहां उसके पति का वकील गौरव शर्मा आ गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद वकील ने एक के बाद एक तीन थप्पड़ जड़ दिए। महिला ने बचाव में आरोपी वकील का हाथ पकड़ कर अपने दांतों से काट दिया। जबकि, महिला का आरोप है कि वकील ने मेडिकल बनवाने के लिए अपने ही हाथ पर सुई से जख्मी कर दिया।
इधर, वकील ने भी महिला और उसके मां-बाप के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। वकील गौरव शर्मा ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान वह कोर्ट में दूसरे पक्ष से पहले ही पेश हो चुके थे। निर्धारित समय पर भी उनके न पहुंचने पर हम सभी कोर्ट से बाहर की ओर निकलने लगे। इसी दौरान महिला अपने मां-बाप के साथ वहां पहुंच गई। उनके साथ उनका वकील नहीं था। वकील ने बताया कि उन्होंने आते ही गाली-गलौच करनी शुरू कर दी व मौका पाकर हाथापाई शुरू कर दी। इसमें महिला का साथ उसके मां-बाप ने भी दिया। इसके बाद महिला ने अपने दांतों से वकील की दायें हाथ की छोटी अंगुली के पास काट लिया और जान से मारने की धमकी दी व मौके से फरार हो गए।