{"_id":"5a6caed14f1c1b82268b68a6","slug":"61517072081-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-थाना किला पुलिस ने शिकायत के आधार पर फैक्ट्री मालिक पर किया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-थाना किला पुलिस ने शिकायत के आधार पर फैक्ट्री मालिक पर किया केस दर्ज
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के साथ 8.17 लाख की धोखाधड़ी, ड्रा में निकली मोटरसाइकिल भी नहीं दी
पानीपत। किला थाना के अंतर्गत एक कंपनी मालिक ने एक महिला एजेंट के साथ 8.17 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। महिला का आरोप है कि कंपनी मालिक ने उसको ड्रा में निकली मोटरसाइकिल भी नहीं दी। थाना किला पुलिस ने महिला एजेंट की शिकायत पर कंपनी मालिक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीमा निवासी मुखीजा कॉलोनी जाटल रोड ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह ब्राइट लाइट कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करती थी। कंपनी मालिक कुलदीप शर्मा निवासी मनाना है। उसका बबैल रोड पर ऑफिस है। उसने अपने साथ 242 सदस्यों को जोड़ा। इनमें से 70 सदस्यों का पैसा उसको नहीं दिया गया। 17 सदस्यों के पैसे 2.24 लाख रुपये बनते हैं और एक मोटरसाइकिल ड्रा में निकली हुई है। 53 सदस्यों का 5.83 लाख रुपये है। उसने बताया कि कंपनी मालिक ने उसके साथ 8.17 लाख व ड्रा में निकली एक मोटरसाइकिल की धोखाधड़ी की है। उसके पास कुलदीप को दिए गए सारे पैसों की रसीद है। वह कलदीप के घर पर न मिलने पर उसके पिता सतबीर को पैसे देकर आती थी। अगर उसका पिता भी नहीं मिलता था तो वह उसकी मां अंगूरी को पैसे देकर आती थी। कुछ चेक मेंबर के नाम हैं। वे जून, जुलाई व अगस्त में बाउंस हो चुके हैं। उसने कुलदीप शर्मा पर कार्रवाई करने की मांग की है। किला थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।