फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पानीपत में तीन साल की बच्ची और यूपी के कौशांबी में नौ साल की बच्ची को बनाया था अपनी हवस का शिकार

पानीपत में तीन साल की बच्ची और यूपी के कौशांबी में नौ साल की बच्ची को बनाया था अपनी हवस का शिकार

Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
पानीपत में तीन साल की बच्ची और यूपी के कौशांबी में नौ साल की बच्ची को बनाया था अपनी हवस का शिकार
बच्ची के साथ दुराचार कर हत्या के आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया
विज्ञापन

- बलजीत नगर चौकी के अंतर्गत विगत माह तीन साल की बच्ची के साथ किया था दुराचार
- आरोपी ने दुराचार के बाद बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या
- पुलिस ने आरोपी को यूपी स्थित उसके गांव से किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पुलिस ने शहर के बलजीत नगर में तीन माह पहले तीन साल की बच्ची की दुराचार के बाद हत्या के मामले में आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने को लेकर ब्लड के सैंपल कराए हैं। पुलिस ने डीएनए टेस्ट के बाद मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।
थाना चांदनी बाग पुलिस बच्ची की दुराचार के बाद हत्या के आरोपी सुखराज निवासी हंजापुर जिला कोशांबी, उत्तर-प्रदेश को प्रोडक्शन वारंट पर वीरवार को सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने डॉक्टरों की टीम से आरोपी सुखराज का डीएनए कराने के लिए ब्लड के सैंपल भरवाए। विदित है कि बलजीत नगर में 17 सितंबर को लापता हुई तीन साल की एक बच्ची का शव 22 सितंबर को कॉलोनी के ही एक खंड़हर भवन में बने कुएं में मिला था। शव सड़ी-गली हालत में था। पुलिस ने रोहतक पीजीआई से शव का पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई थी। सीआइए-थ्री पानीपत ने जांच में सामने आने पर आरोपी सुखराज को कोशांबी यूपी से काबू किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने कोशांबी में भी 24 सितंबर को नौ साल की बच्ची का अपहरण कर दुराचार के बाद हत्या कर दी थी। कोशांबी पुलिस ने उसकी पहले गिरफ्तारी। पानीपत पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी ने पुलिस के सामने आरोपों को कबूला। बताया जा रहा है कि आरोपी बलजीत नगर में ही किराए पर रहता था।
विज्ञापन

वर्जन
बलजीत नगर में एक बच्ची के साथ दुराचार कर हत्या के मामले में आरोपी सुखराज का डीएनए टेस्ट कराने का फैसला लिया है। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर ब्लड के सेंपल भरकर मधुबन लैब में भेज दिए गए हैं। पुलिस डीएनए की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed