{"_id":"5b69e4aa4f1c1be2588b58a5","slug":"51533666474-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंध चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असंध चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या- 32 व 33
असंध चौकी से 300 मीटर की दूरी पर लूट, केस दर्ज
ठेकेदार को घायल कर आठ बदमाशों ने 30 जुलाई को दिया था वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। असंध रोड पर असंध चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर आठ बदमाशों ने श्मशान घाट रोड पर ठेकेदार से हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घायल ने 100 नंबर पर वीटी कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व घायल को असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसे सोमवार को 5 दिन के इलाज के बाद छुट्टी दे गई। छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित को अपने बयान दर्ज करवाए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को पीड़ित बिजेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी सुताना ने बताया कि उसने विराटनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे फ्लैटों में भरत करने का ठेका लिया हुआ है। 30 जुुलाई को वह काम खत्म कर सवा नौ बजे अपनी कार से फ्लैट से असंध रोड की ओर जा रहा था। उसी दौरान जब वो दो नहरों के बीच बनी नर्सरी के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइक सवार युवकों ने उसकी गाड़ी के शीशे को डंडे से मारा व रुकने का इशारा किया। इस पर वो रुका तो उनमें से एक युवक ने उसके सिर पर पिस्तौल तान दी व उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसी दौरान वहां एक कार में सवार होकर छह युवक और आ गए। उनके पास भी हथियार थे। उन्होंने आते ही उसके सिर पर गंडासी से वार कर दिया। इससे वह खून से लथ-पथ हालात में जमीन पर गिर गया। इसके बाद सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की व उसकी जेब से 23 हजार 500 रुपये निकाल कर मौके से फरार हो गए। घायल का कहना है कि उन आरोपियों को न ही उसने कभी देखा व न ही उसकी किसी के साथ कोई रंजिश थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।