फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पिता की मौत के बाद गांव छोड़कर शहर में आकर दोनों ने बदले नाम

-पिता की मौत के बाद गांव छोड़कर शहर में आकर दोनों ने बदले नाम

Tue, 24 Oct 2017 12:10 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
-पिता की मौत के बाद गांव छोड़कर शहर में आकर दोनों ने बदले नाम
गायिका बनी गीता से हर्षिता दहिया, मां भी संतोष से नाम बदलकर बनी प्रेम देवी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणवीं सिंगर व डांसर हर्षिता दहिया हत्याकांड में जिला पुलिस अब तक कुछ खास नहीं कर सकी है। वहीं सामने आया है कि गायिका हर्षिता दहिया ने ही नहीं बल्कि उसकी मां ने भी गांव छोड़कर नरेला में बसकर अपना नाम बदल लिया था। हर्षिता दहिया का गांव में नाम गीता था, जबकि उसकी मां प्रेम देवी का गांव में नाम संतोष था। मां व बेटी के नाम बदलना भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। पुलिस इन सबके बीच हर्षिता दहिया के हत्यारोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार हर्षिता दहिया मूल रूप से सोनीपत के गांव नाहरा-नाहरी की रहने वाली थी। उसका गांव नरेला बॉर्डर के बिलकुल नजदीक है। उसका रामकुमार डीटीसी में था। उसकी करीब दस साल पहले मौत हो गई थी। उसकी मां का पुराना नाम संतोष है। हर्षिता दहिया की मां ने उसके पिता की मौत के बाद गांव को छोड़ दिया और वे नरेला के स्वतंत्र नगर में जाकर बस गए। यहां पर मां संतोष ने अपना नाम बदलकर प्रेम देवी व गीता ने अपना नाम हर्षिता रख लिया। हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उसने अपने नाम हर्षिता के साथ दहिया भी लगाना शुरू कर दिया। हर्षिता दहिया अपने बोल्ड गानों के चलते कुछ सालों में फेमस हो गई और उसने करीब सात एलबम तैयार कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के सात दिन बाद भी हाथ खाली
हर्षिता दहिया की चमराड़ा व काकोदा के बीच 17 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। थाना इसराना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस अधिकारियों ने हर्षिता दहिया के हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए थाना इसराना के अलावा सीआईए की तीनों शाखाओं को जांच में लगा दिया था। पुलिस को हर्षिता दहिया की बहन लता के सामने आने के बाद कुछ सफलता मिलती नजर आई। पुलिस ने लता के आरोपों के आधार पर उसके पति दिनेश कराला को हर्षिता दहिया की हत्या में झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। पुलिस ने इसके बाद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया, लेकिन पुलिस आरोपियों का नाम सामने आने के बाद जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा करती रही, लेकिन पुलिस के आज सात दिन बाद भी हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हर्षिता दहिया हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
नवीन कुमार, प्रभारी, थाना इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed