फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   4G SIM card found from prisoner in Panipat

Panipat: कोर्ट में पेशी से लौटे बंदी से 4G सिम कार्ड बरामद, जेल डीएसपी ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत

Sat, 04 Feb 2023 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Feb 2023 12:08 PM IST
सार

जेल डीएसपी दीपक हुड्डा ने बताया कि तीन फरवरी को हवालाती बंदी नदीम पुत्र सादा निवासी दलबीर नगर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायाधीश निशांत शर्मा की अदालत में तारीख पर भेजा गया था। पेशी के बाद वह जेल आया तो जेल ड्योढ़ी में वार्डर सुभाष ने बंदी की तलाशी ली।

विज्ञापन
4G SIM card found from prisoner in Panipat
पानीपत जेल - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत कोर्ट में पेशी के बाद वापस जेल गए बंदी के पास 4जी सिम कार्ड मिला। बंदी से पूछताछ की गई, लेकिन अभी तक उसने सिम कार्ड के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, जिसके बाद जेल डीएसपी ने बंदी के खिलाफ सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जेल डीएसपी दीपक हुड्डा ने बताया कि तीन फरवरी को हवालाती बंदी नदीम पुत्र सादा निवासी दलबीर नगर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायाधीश निशांत शर्मा की अदालत में तारीख पर भेजा गया था। पेशी के बाद वह जेल आया तो जेल ड्योढ़ी में वार्डर सुभाष ने बंदी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बंदी की जींस की दाहिनी छोटी जेब से 4जी सिम कार्ड मिला। डीएसपी ने आदेश दिए कि उपरोक्त सिमकार्ड पर अंकित नंबर के माध्यम से कॉल डिटेल निकलवाई जाए और उपरोक्त सिमकार्ड जिसके नाम है या जिन-जिन लोगों द्वारा इसे उपयोग किया गया है, इस संबंध में पूर्ण जांच कर सभी के खिलाफ हरियाणा प्रिज्न एक्ट 42ए के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने बंदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed