फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आइपीएल मैच पर सट्टा खाईवाली करते 4 काबू

आइपीएल मैच पर सट्टा खाईवाली करते 4 काबू

Tue, 09 Apr 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
आइपीएल मैच पर सट्टा खाईवाली करते 4 काबू
आईपीएल मैच पर सट्टा खाईवाली करते 4 काबू
विज्ञापन

पानीपत। विकास नगर से सीआईए-टू ने एनएफएल के क्वार्टर नंबर 216 बी में बैठकर रविवार देर शाम आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खाईवाली कर रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से सट्टे में प्रयोग 20,850 रुपये की नकदी, 7 मोबाइल , 1 एलसीडी, 3 रजिस्टर व 1 सेटअप बॉक्स बरामद किया। आरोपियों ने पहचान आजाद पुत्र सुमेर सिंह निवासी सिवाह, अमित पुत्र मनमोहन निवासी वीवर्स कॉलोनी पानीपत, ईशान पुत्र चंद्र निवासी विजय कॉलोनी यमुनानगर व विकास पुत्र ईश्वर सिंह के रूप में बताई। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट मेें पेश कर जेल भेज दिया।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार शाम सीआईए-टू की एक टीम एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में एनएफएल के क्वार्टर नंबर 216 बी रेड करनी पहुंची। जहां टीम को आईपीएल के मैच पर सट्टा खाईवाली करते हुए आरोपी पूरे सेटअप के साथ मिले। आरोपियों को मौके से पूरे सेटअप के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed