फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मकान व गोदाम से हजारों की नकदी व सामान चोरी

मकान व गोदाम से हजारों की नकदी व सामान चोरी

Tue, 01 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
मकान व गोदाम से हजारों की नकदी व सामान चोरी
मकान, गोदाम से नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देसराज कॉलोनी स्थित एक मकान से चोर हजारों की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं शिवनगर स्थित वेस्ट गोदाम से करीब सौ बोरे चोरी कर लिए। मकान व गोदाम में हुई चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
देसराज कॉलोनी निवासी उषा ने किला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जुलाई को वह बच्चों समेत अपने मायके चली गई थी। उसका पति रोशन लाल रात को अपनी ड्यूटी पर चला गया। वह 27 जुलाई को सुबह अपने घर पहुंची तो ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। महिला ने बताया कि चोर अलमारी से सोने की एक तोले की बालियां, 14 हजार रुपये नकद, एक एलईडी व एक लैपटॉप चोरी कर ले गए। महिला ने घर में हुई चोरी की शिकायत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना किला पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना किला प्रभारी सुरेशपाल ने बताया कि देसराज कॉलोनी स्थित मकान में चोरी की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं भाटिया कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि उसका शिवनगर में कंबल के टुकड़ों का गोदाम है। गोदाम से नौकर ही बोरों को उठाकर लाने-ले जाने का काम करते हैं। गत रोज वह वेस्ट गोदाम में पहुुंचा और वेस्ट के बोरों की गिनती की तो गोदाम से सौ बोरे कम मिले। इस बारे में नौकरों से पूछा, लेकिन सभी ने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया। बाद में मामले की जांच की तो पता लगा कि दो नौकर पिछले तीन महीने से एक बोरा चोरी कर ले जाते रहे हैं। जिसके बाद मामले की शिकायत किशनपुरा चौकी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि गोदाम मालिक की शिकायत के आधार पर नौकर भोलाराम व यूनिस के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed