{"_id":"6a97164b93e16fcbf708680b","slug":"siddharthnagar-news-motorcyclist-and-woman-injured-in-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163834-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हादसे में बाइक सवार और महिला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हादसे में बाइक सवार और महिला जख्मी
Tue, 01 Sep 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। मड़वा चौराहे के पास अनियंत्रित बाइक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि महिला को मामूली चोट आई। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ीखास गांव निवासी सुनील गिरी (38) बाइक से शोहरतगढ़ की ओर जा रहे थे। मड़वा चौराहे के पास पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रही महिला से टकरा गईं। टक्कर के बाद सुनील बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सुनील को जिला मुख्यालय स्थित माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सुनील को जिला मुख्यालय स्थित माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली।
विज्ञापन