{"_id":"5afb28a04f1c1bd1408b58d9","slug":"21526409376-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोतस्करो की पीकअप गाड़ी पुलिस जीप्सी को टक्कर मार ट्रक से टकराई, पुलिस के हथे चढ़े दो तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोतस्करो की पीकअप गाड़ी पुलिस जीप्सी को टक्कर मार ट्रक से टकराई, पुलिस के हथे चढ़े दो तस्कर
Updated Wed, 16 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
गो तस्करों की पिकअप पुलिस जिप्सी को टक्कर मार ट्रक से टकराई, पुलिस के हथे चढ़े दो तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली।
पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार कर भाग रहे पिकअप सवार दो आरोपियों को सोनौली पुलिस ने सोमवार की रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
सोमवार देर रात्री सनौली रोड बबैल नाका के पास गो तस्करों ने पिकअप गाड़ी लेकर गायों को उठाने के लिए घूम रहे थे। बबैल नाका के पास खड़ी पुलिस टीम ने गोतस्करों की पिकअप की गाड़ी को हाथ दिया तो तस्करों ने रास्ते में खड़ी पुलिस की जिप्सी को टक्कर मार कर भागने लगे। उसके कुछ दूरी पर एक ट्रक सड़क पर खड़ा था कि गो तस्करों ने फिर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। पिकअप गाड़ी ट्रक से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई और तभी पुलिस टीम ने तस्करों को घेर लिया जिसमें दो तस्करों को काबू कर लिया। उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठा भाग निकले। पुलिस टीम तस्करों से पूछताछ कर रही हैं।
आए दिन रात को यमुना क्षेत्र के गांवों से गो तस्करों द्वारा हथियारों के बल पर पिकअप व कैंटरों में गायों को उठाने का मामला सामने आता है। तीन बार गोतस्करों ने पुलिस पर पत्थरों व गोली से हमला कर भाग चुके हैं। पांच दिन पूर्व बापौली में गोरक्षक कुलबीर को गो तस्करों ने गोली मार कर गाय लोड कर फरार हो गए थे।