{"_id":"5af1ef934f1c1b65098b8957","slug":"21525804947-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंका था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंका था
Updated Wed, 09 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या कर शव नहर में फेंका था
पानीपत (ब्यूरो)। देशवाल चौक के पास दिल्ली पैरलल नहर में मिले 24 वर्षीय एक युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। यह शव मधुबन के सबइंस्पेक्टर के बेटे का था। उसकी हत्या कर शव को नहर में फेेंका गया था। मधुबन पुलिस ने परिजनों के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
संदीप (24) पुत्र सुलतान निवासी कुटैल, करनाल का शव सोमवार सुबह देशवाल चौक के पास दिल्ली पैरलल नहर में मिला था। संदीप रविवार रात डेढ़ बजे से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मधुबन पुलिस थाने में भी दी थी। शव पर कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने शिनाख्त के लिए सब इंस्पेक्टर सुलतान सिंह से संपर्क किया। सुलतान सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव कर पहचान अपने बेटे संदीप के रूप में की थी। संदीप दो भाइयों में छोटा था। बीए पास करने के बाद पुलिस में भर्ती कर तैयारी कर रहा था। रविवार रात को वह घर से निकला था। उसके बाद से ही वह लापता था। परिजनों ने संदीप की हत्या का शक जताया है। मंगलवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नारायण डबास ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया।