{"_id":"5af1ef854f1c1b6d098b8927","slug":"21525804933-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल खिलाडी की ट्रेन में संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बास्केटबॉल खिलाडी की ट्रेन में संदिग्ध मौत
Updated Wed, 09 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास्केटबॉल खिलाडी की ट्रेन में संदिग्ध मौत
पानीपत। बास्केटबॉल के इंटरनेशल स्तर के खिलाड़ी रह चुके राजेश पटेल की सोमवार की सुबह चेन्नई से लुधियाना जाते समय ट्रेन में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जीआरपी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। राजेश पटेल निवासी भिलाई बास्केटबॉल टीम के साथ ट्रेन में सवार होकर चेन्नई से लुधियाना जा रहे थे। पानीपत जिला में जब ट्रेन समालखा से पानीपत की ओर बढ़ी तो पटेल की हालत बिगड़ने लगी। पटेल के साथियों ने इस घटना की जानकारी ट्रेन प्रशासन को दी। ट्रेन प्रशासन की सूचना पर पानीपत रेलवे स्टेशन प्रशासन सतर्क हो गया। पानीपत रेलवे स्टेशन पर राकेश पटेल को उतारा गया और तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने राकेश पटेल को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने राकेश पटेल की मौत की सूचना उनके परिजनों को देकर पानीपत सिविल अस्पताल बुलाया। जीआरपी ने राकेश पटेल के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जीआरपी ने बताया कि राकेश पटेल की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। उनकी मौत के सही कारण जानने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट चिकित्सक से शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। पटेल के साथियों ने बताया कि पटेल की समालखा से पानीपत के बीच में अचानक तबियत खराब हो गई और वे अचेत होते चले गए। पानीपत रेलवे स्टेशन पर जब पटेल को ट्रेन से नीचे उतारा गया तब वे पूरी तरह से अचेत हो चुके थे। जीआरपी ने बताया कि राकेश पटेल के परिजनों के पानीपत आने के बाद ही उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इधर, जीआरपी ने आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही कर राकेश पटेल की मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।