{"_id":"5a35686e4f1c1baf678c1fee","slug":"21513449582-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-बस अड्डा चौकी पुलिस ने आरोपी को लालबती से किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-बस अड्डा चौकी पुलिस ने आरोपी को लालबती से किया काबू
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के दौरान दो हजार का नकली नोट चलाने वाला आरोपी काबू
पानीपत। नोटबंदी के दौरान दो हजार रुपये का नकली नोट बाजार में चलवाने वाले आरोपी को बस अड्डा चौकी पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी उसी दिन से फरार चल रहा था, जबकि उसकी पत्नी को मौके पर ही काबू कर लिया था। आरोपी पति ने एक फैक्ट्री मालिक द्वारा नकली नोट देने की बात कही है। कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर रखा था। बस अड्डा चौकी पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बस अड्डा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नोटबंदी के दौरान इंसार बाजार में दो हजार रुपये का नकली नोट चलाने वाला आरोपी लालबत्ती चौक के आसपास है। वे सूचना पर मौके पर पहुंचे और शक के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ की। उसने अपना नाम बलकार उर्फ अमन निवासी भोगरा जींद बताया। पुलिस ने मामले में गहराई से जांच की तो आरोपी ने नोटबंदी के दौरान 2016 में इंसार बाजार में दो हजार का नकली नोट चलवाने का आरोप कबूला। उसने बताया कि उसकी पत्नी ममता उर्फ वंदना को दुकानदारों ने मौके पर ही काबू कर लिया था, जबकि वह फरार हो गया था। आरोपी को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था। बस अड्डा चौकी पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया।