फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया

-पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया

Fri, 23 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
-पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया
पांच साल की बच्ची से दुराचार
विज्ञापन

इसराना। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी करीब 18 साल का बताया गया है। वह बच्ची को जामुन खिलाने के बहाने एक प्लॉट में ले गया। थाना पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव में वीरवार शाम को पांच साल की एक बच्ची के साथ दुराचार कर दिया। बच्ची खून से लथपथ हाल में घर पहुंची तो परिवार के लोगों को इसकी जानकारी लगी। थाना इसराना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। परिजनों ने गांव के ही अनूप पर दुराचार करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी बच्ची को जामुन खिलाने का बहाना बनाकर एक प्लॉट में ले गया। थाना सदर पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed