{"_id":"593ff04a4f1c1bfe0a8b4587","slug":"21497362506-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को आशंका, गर्मी व भूख-प्यास से हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को आशंका, गर्मी व भूख-प्यास से हुई मौत
Updated Tue, 13 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
पानीपत/सनौली। गांव गढ़ी बेसिक स्थित एक किसान के खेत में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव बरामद हुआ है। खेत मालिक की सूचना पर पहुंची थाना सनौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव गढ़ी बेसिक स्थिति खेत में मंगलवार दोपहर को करीब 25 साल के युवक का शव पड़ा मिला। खेत मालिक गांव बिंझौल निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उसके गढ़ी बेसिक गांव में खेत हैं। वह मंगलवार खेत में गया तो देखा कि एक युवक मृत हालत में पड़ा है। इसकी सूचना पुलिस को दी। खेत में शव मिलने की सूचना पर थाना सनौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की मौत गर्मी व भूख-प्यास के कारण हुई है। हालांकि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। थाना सनौली प्रभारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि गांव गढ़ी बेसिक के खेत में एक युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।