{"_id":"5b3fbcff4f1c1b9d468b511b","slug":"201530903807-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड में हत्या के प्रयास करने पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार.","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलीकांड में हत्या के प्रयास करने पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार.
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड-21 गोलीकांड में हत्या के प्रयास का केस दर्ज, एक गिरफ्तार
गुरुनानक पुरा में एक मकान के बाहर गोली चलाने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। वार्ड-21 के गुरुनानक पुरा में एक मकान के बाहर गोली चलाने के मामले में थाना माडल टाउन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने खुद की शिनाख्त केशव निवासी गुरुनानकपुरा के रूप में दी है।
गुरुनानक पुरा में वीरवार की देर रात को बाइक सवार युवकों ने सोमनाथ निवासी वार्ड 21, गुरु नानक पुरा के घर पर फायरिंग कर दी थी। इसकी सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए थे। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक के लड़के गौरव के बयानों के आधार पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौरव ने अपने बयानों में बताया कि उसके दोस्त व पड़ोसी विशाल का किसी के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़ा होने के बाद वह वापस घर आ गया था। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि जिन लोगों से उसका झगड़ा हुआ था, वह उसका पीछा करते हुए उसके घर की तरफ ही आ रहे हैं। इसका पता चलते ही उन्होंने विशाल को घर जाने के लिए बोल दिया। उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर कई युवक आए और आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं। इस दौरान उसने दीपक को घर के अंदर खींच लिया था। युवकों ने एक के बाद एक करके कई गोलियां चलाई थीं। इस मामले में थाना माडल टाउन प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि गोली कांड में तुरंत कार्रवाई की गई है। एक आरोपी केशव को पकड़ भी लिया गया है।