{"_id":"5ad8e2874f1c1b66098b584f","slug":"201524163207-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने डांटा ने युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने डांटा ने युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने डांटा तो युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
पानीपत। टीडीआई पुल के नीचे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक ने पिता के डांटने पर गुस्से में आकर ये कदम उठाया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया और इसकी सूचना परिजनों को दी। जीआरपी ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। 18 वर्षीय अमित उर्फ मिंटू पुत्र गोबिंद शुक्ला मूल रूप से कुशीनगर, यूपी का रहने वाला था। वह पिछले 10 साल से अपने माता-पिता के साथ अर्जुन नगर, काबड़ी रोड पर रहता था। बुधवार देर रात को पिता गोविंद ने बेटे अमित को किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसी से आहत होकर अमित ने टीडीआई पुल के नीचे ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। अब परिजनों का इस घटना के बाद रो रोकर बुरा हाल है।