फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ईंटे निकालते दौरान कुएं में मिट्टी धंसने से दबे व्यक्ति की मौत

ईंटे निकालते दौरान कुएं में मिट्टी धंसने से दबे व्यक्ति की मौत

Fri, 29 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ईंटे निकालते दौरान कुएं में मिट्टी धंसने से दबे व्यक्ति की मौत
ईंटें निकालने के कुएं में मिट्टी धंसी, एक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा।
खेत में कई साल से बंद पड़े कुएं से पुरानी ईंटें निकालते दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतक राजेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। घटना वीरवार शाम चार बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

सींक वासी जसबीर की जमीन को मृतक राजेंद्र कई साल से पट्टे पर लेकर खेती करता आ रहा था। मृतक ाजेंद्र ने खेत मालिक से पुरानी बेकार पड़ी ईंटों को निकाल कर अपने घर ले जाने को कहा था। राजेंद्र अपने दो साथियों के साथ ईंटें निकालने लगा। करीब सात फुट की गहराई पर जाने के बाद मिट्टी धंस गई। जिसके साथ राजेंद्र करीब 12 फुट गहराई में दब गया। सूचना मिलते ही आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने हाथों के साथ खुदाई कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला तो राजेंद्र दम तोड़ चुका था। परिजनों व ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत पहुंचाया। शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नही हो पाया अब शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed