{"_id":"593976c74f1c1b39488b4569","slug":"201496938183-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-कुकी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सतबीर हत्याकांड की जांच में किया शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-कुकी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सतबीर हत्याकांड की जांच में किया शामिल
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। थाना शहर पुलिस ने आहुलाना निवासी सतबीर हत्याकांड में आरोपी गैंगस्टर कुकी उर्फ सन्नी देव को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस की कई टीम संजीत उर्फ शक्ति और अन्य आरोपियों की धरपकड़ में लगी हैं।
थाना शहर पुलिस वीरवार को कुकी उर्फ सन्नी देव को कड़ी सुरक्षा में सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी को सीजेएम हर्षाली चौधरी की कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड मांगा। कोर्ट ने पुलिस की दलील सुनने के बाद कुकी का चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कोर्ट के इस फ्लोर पर किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं आने जाने दिया गया। कोर्ट परिसर में भी सुरक्षा सख्त रही। पुलिस अधिकारियों ने रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीम बाकी आरोपियों की धरपकड़ में वीरवार को लगी रही। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ को लेकर हरियाणा के अलावा दिल्ली में भी कई छापे मारे।
यह है मामला
विदित है कि मंगलवार दोपहर करीब सवा बारह बजे जीटी रोड लालबत्ती स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के बाहर सतबीर (32) निवासी आहुलाना, गोहाना, सोनीपत की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे भाग गए थे। परिजनों ने रिठाल निवासी कुकी उर्फ सन्नी देव, संजीत निवासी भठगांव और उसके सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों ने बताया कि सतबीर का भतीजा रिठाल निवासी देवेंद्र उर्फ काला के साथ रहता था। उसकी हत्या के बाद उसका ही नाम हर मामले में आने लगा। सतबीर अपनी भाभी राजो उर्फ राज देवी के साथ अपने भतीजे से पानीपत जुवेनाइल कोर्ट में मिलने आया था। वह उससे मिलकर बाहर जा रहा था। इसी समय उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने सतबीर हत्याकांड के आरोपी कुकी उर्फ सन्नी देव का चार दिन का रिमांड लिया है। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। इस मामले में बाकी आरोपियों की भी धरपकड़ में लगी हुई है। पुलिस अब जल्द ही मामले को सुलझा देगी।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।