{"_id":"cb83f3f1bc5d09e512beb198b0170d4b","slug":"2-25-lakh-fraud-against-12-fd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह एफडी के सवा दो लाख डकारे, मैनेजर समेत पांच पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारह एफडी के सवा दो लाख डकारे, मैनेजर समेत पांच पर केस
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के सुखदेव नगर निवासी एक गृहणी के साथ एफडी के सवा दो लाख की धोखाधड़ी कर ली। महिला ने अपने दो बेटों के नाम 12 एफडी एक कमेटी के माध्यम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लालबत्ती में डाली थी। बैंक ने अब एफडी का कैश देने की बजाय कमेटी की चिट थमा दी। एफडी के नाम पर धोखाधड़ी होने की सुनकर 2008 में महिला के पति की भी मौत हो गई थी। महिला ने बैंक मैनेजर समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप है। थाना शहर पुलिस ने महिला की लंबी लड़ाई के बाद बैंक मैनेजर समेत पांच लोग पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
मामला थाना शहर के अंतर्गत सुखदेव नगर का है। सुखदेव नगर निवासी महिला सरोज कुमारी ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उसने 2007 और 2008 में अपने बेटों सौरभ और गौरव के नाम अशोक वशिष्ठ के पास कमेटी डाली थी। उन्होंने कमेटी के माध्यम सेंट्रल बैक ऑफ इंडिया की लालबत्ती चौक स्थित शाखा में उनकी 12 एफडी करवाई थी। ये एफडी 2.25 लाख की थी और उनको एफडी से बहुत सारी उम्मीद थी।
उन्होंने बताया कि एफडी का समय पूरा हो गया और घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए एफडी तुड़वाने लगे, लेकिन बैंक के प्रबंधक प्रदीप कुमार निवासी अंसल ने उनको पांच लोगों की सोसाइटी वाली एफडी दे दी। जिसको उन्होंने केश करवाने की कोशिश भी की, लेकिन बैंक प्रबंधक प्रदीप ने कैश करने से मना कर दिया। पैसे मांगने पर बैंक के प्रबंधक ने उन्हें दो टूक जवाब दे दिया कि जो करना है कर लो पैसे नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
वह इस बात को लेकर कमेटी के सदस्यों के बीच पहुंची, लेकिन उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वह न्याय को लेकर उसी दिन से कार्यालयों के चक्कर काट रही है। एफडी के पैसों की धोखाधड़ी की सुनकर उसके पति की 2008 में मौत भी हो गई। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने महिला सरोज कुमारी की शिकायत पर बैंक प्रबंधक समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
सुखदेव नगर निवासी महिला की शिकायत पर बैंक मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पांचों पर महिला से धोखाधड़ी से पैसे ऐंठने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में जो भी दोषी पाया जाऐगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भीम सैन, इंचार्ज बस स्टैंड पुलिस चौकी।