{"_id":"5b731b3942c7920d9d10f80a","slug":"191534270265-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल साफ करते वक्त विजय सहगल को लगी संदिग्ध हालात में गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल साफ करते वक्त विजय सहगल को लगी संदिग्ध हालात में गोली
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 33
पिस्तौल साफ करते वक्त भाजपा नेता विजय सहगल को लगी गोली
शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी व अन्य नेताओं ने अस्पताल में उनके हालत की जानकारी ली
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बीजेपी के जिला खेल प्रकोष्ठ के संयोजक विजय सहगल निवासी वार्ड-7 को घर पर पिस्तौल साफ करते वक्त संदिग्ध हालात में गोली लग गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी व अन्य नेताओं ने अस्पताल में उनके हालत की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि विजय सहगल पुत्र दौलतराम अपने कमरे में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल साफ कर रहे थे। इस वक्त उनकी पत्नी चंचल मंडी में सब्जी लेने गई थी। साढ़े सात बजे विजय सहगल ने चंचल को फोन कर कहा कि उसको चोट लग गई है, जल्दी घर आ जाओ। विजय खून से लथपथ हालत में लुढ़कता हुआ घर के पास पहुंचा और पड़ोसी प्रवीण रेवड़ी को आवाज लगाई। प्रवीण अपने दूसरे पड़ोसी दिनेश की मदद से उन्हें सनौली रोड पर ही एक निजी अस्पताल में ले गया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इसके बाद पति व परिजन अस्पताल पहुंचे। विजय ने परिजनों को बताया कि पिस्तौल साफ करते वक्त गोली उनके पेट में दायें साइड लगी है। फिलहाल डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है। विजय सहगल की सनौली रोड पर गद्दों की दुकान है।