फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पानीपत के व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

-पानीपत के व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 04 Nov 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
-पानीपत के व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
चेन्नई में भाड़े पर ट्रक देने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन

पानीपत। थाना सिटी पुलिस ने सुरेश कुमार निवासी हुडा सेक्टर 17 की हाउसिंग बोर्ड (पानीपत) की शिकायत पर 50 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सुरेश ने बताया कि उन्हें चेन्नई से इलाहाबाद माल भिजवाना था। इसको लेकर उन्होंने ऑन लाइन रविंद्र रोड लाइन कंपनी के मैनेजर से संपर्क किया। आरोप है कि, मैनेजर ने अपने बैंक खाते में किराये के रूप में 50 हजार रुपये की नगदी जमा करवा ली। जबकि निर्धारित दिन चेन्नई में ट्रक उपलब्ध नहीं करवाया। सुरेश ने बताया कि जिन मोबाइल नंबर पर ट्रांसपोर्टर के प्रबंधक से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन वह बंद मिला और जिस दिन उन्होंने मैनेजर के एसबीआई खाते में किराया जमा कराया, उसी दिन बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए। जांच अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि सुरेश कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed