{"_id":"596d0aa64f1c1b680f8b45c3","slug":"191500318374-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से पर्स छीनकर भाग रहा युवक गिरा, लोगों ने पहले की धुनाई फिर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से पर्स छीनकर भाग रहा युवक गिरा, लोगों ने पहले की धुनाई फिर पुलिस को सौंपा
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से पर्स छीनकर भाग रहे युवक की धुनाई, पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
सेक्टर 13/17 में एक बदमाश ने स्कूटी सवार मां-बेटी पर हमला कर पर्स छीन लिया। हमलावर भी कुछ दूर चलते ही फिसलकर गिर पड़ा। लोगों ने झपटमार को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर-6 चौकी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया पर्स बरामद करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सेक्टर-13/17 निवासी अलका स्कूटी पर सवार होकर अपनी बेटी कनिका के साथ दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की तरफ जा रही थी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान सामने से आए एक युवक ने तेजधार हथियार से बेटी कनिका पर हमला करने का प्रयास किया और उसके साथ मारपीट की। इसी हाथापाई में असंतुलित होकर स्कूटी से गिर गई। मां-बेटी के गिरने पर आरोपी पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में दो हजार रुपये, आधार कार्ड, वोटर कार्ड था। पैदल भाग रहा युवक कुछ दूरी पर पैर फिसलकर गिर पड़ा। जिससे लोगों ने दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-6 चौकी के जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि स्कूटी सवार मां-बेटी से मारपीट कर पर्स छीनकर फरार हुए आरोपी को लोगों ने दबोच लिया था। आरोपी के कब्जे से छीनता गया पर्स बरामद करते हुए महिला को सौंप दिया और महिला के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विष्णु-जगमहेंद्र