{"_id":"5c0c1950bdec2241585f3d3d","slug":"181544296784-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर निजामपुर के खेतों में स्कूल के पीटीआई को पेड़ से बांध कर पिस्तौल की नोक पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर निजामपुर के खेतों में स्कूल के पीटीआई को पेड़ से बांध कर पिस्तौल की नोक पर
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण कर निजामपुर के खेतों में स्कूल के पीटीआई को पेड़ से बांध कर पिस्तौल की नोक पर 8 बदमाशों ने 4 घंटों तक डंडो से पीटा, अधमरा कर खेतों में छोड़ हुए फरार
पानीपत। रामलाल चौक से एक स्कूल पीटीआई का पिस्तौल की नोक पर उसी ही की बाइक पर अपहरण कर गांव निजामपुर के खेतों में 8 बदमाशों ने पेड़ से बांध कर 4 घंटों तक डंडो से पिटाई की। बदमाशों ने घायल की एक वीडियो बनाई। जिसमें उन्होंने घायल से किसी लड़की को भगा ले जाने व उसके साथ संबंध बनाने की बात का पीट-पीट कर कबूलनामा करवाया है। घायल पीटीआई ने बताया कि उनमें से एक बदमाश खुद को सीआईए स्टाफ से बता रहा था, तो वहीं एक बदमाश को वो पहचानता भी है। 4 घंटों तक डंडो से पीट-पीट कर बदमाश उसे अधमरा कर उसके 10 हजार रुपयों से भरा पर्स व मोबाइल फोन लूट कर वहीं खेतों में ही छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद घायलावस्था में पीटीआई अपनी बाइक को चला कर बाहर रोड की ओर आया, जहां वो एक क्लीनिक के बाहर दर्द से कहराता हुआ लेट गया।
क्लीनिक संचालक व राहगीरों ने घायल के परिजनों का नंबर लेकर उनको सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता व बड़ा भाई मौके पर पहुंचे व उसे सामान्य अस्पताल ले गए। जहां वो उपचाराधीन है। पुलिस ने घायल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
वो मुझे पीटते रहे, दर्द से चिल्लाने की आवाज निकालने पर दी गोली मारने की धमकी:
अपने साथ घटित इस दर्दनाक हादसे को बयान करते हुए गांव काबड़ी निवासी घायल नरेंद्र कुमार पुत्र ऋषिलाल ने बताया कि वो गांव ऊटला के एक निजी स्कूल में पीटीआई है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी थी, जिस कारण मैं पर घर ही था। सुबह करीब 10 बजे पिता ने मुझे रामलाल चौक स्थित खल की दुकान से खल लाने के लिए 10 हजार रुपये देकर भेजा। इसके बाद मैं बाइक पर सवार होकर घर से चलने लगा, तो मेरे फोन पर एक अंजान व्यक्ति का फोन आया। जिसने फोन उठाते ही पूछा कि कहां है भाई? जिसके जवाब में मैंने उसे बताया कि मैं फिलहाल रामलाल चौक जा रहा हूं, कौन बात कर रहा है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। जब मैं बाइक लेकर रामलाल चौक पहुंचा, तो वहां दो युवक आए। इससे पहले की मैं कुछ भी समझ पाता, उनमें से एक मेरी बाइक को चलाने लगा व दूसरा मेरे पीछे बैठ गया। मुझे बाइक पर बीच में बैठा कर उन्होंने एक कपड़े में लिपटी हुई बंदूक मेरी कनपटी पर तान दी व कुछ भी हरकत करने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से सेक्टर 18 के सरकारी कॉलेज के पास गंदे नाले से होते हुए गांव निजामपुर में निर्माणाधीन पुल के पास वाले खाली खेतों में ले गए। जहां उन्होंने बाइक से उतारते ही मुझे पेड़ से बांध दिया व मेरे कपड़े उतार कर डंडो से पीटना शुरू कर दिया। कुल 8 बदमाशों में से एक बदमाश खुद को सीआईए स्टाफ से बता रहा था। उनमें से एक बदमाश अशोक सैनी निवासी सौंधापुर था। बदमाशों ने मारपीट करते हुए जबरदस्ती एक वीडियो भी बना ली। जिसमें उन्होंने मुझसे सौंधापुर की एक लड़की को भगा ले जाने व उसके साथ संबंध बनाने जैसी बातों को रिकॉर्ड करवाया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वो डंडो से पीटते रहे और दर्द से चिल्लाने की आवाज निकालने पर पिस्तौल से गोली मारने की धमकी देते रहे। बदमाश मुझे अधमरा कर मेरा दस हजार रुपयों से भरा पर्स व मेरा मोबाइल फोन लूट कर मौके से फरार हो गए।
11वीं, 12वीं के छात्र रखते थे रंजिश, देते थे वारदात को अंजाम देने की देते थे धमकी:
घायल पीटीआई ने बताया कि स्कूल में उसकी ड्यूटी अनुशासन बनाने व शरारती बच्चों पर नजर बनाए रखने के साथ उन्हें शिष्टाचार सिखाने की है। इसी के चलते स्कूल में कक्षा 11वीं व 12वीं के कुछ बच्चे जोकि सौंधापुर निवासी हैं, उनकी बीतों दिनों स्कूल में शरारत करने पर पिटाई की थी। जिसके बाद से ही वे बच्चे हमेशा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की धमकी देते थे। पीटीआई का कहना है कि उन्हें शक है कि इस वारदात को अंजाम दिलवाने में उन्हीं बच्चों का हाथ है। साथ ही बताया कि बदमाशों में एक बदमाश अशोक सैनी निवासी सौंधापुर भी शामिल है। पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- वीरेंद्र सिंह, थाना सदर प्रभारी, पानीपत।