फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   लुटरों ने विरोध करने पर श्रमिक की सिर में डंडा मार की हत्या

लुटरों ने विरोध करने पर श्रमिक की सिर में डंडा मार की हत्या

Tue, 30 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
लुटरों ने विरोध करने पर श्रमिक की सिर में डंडा मार की हत्या
फोटो-28 से 30
विज्ञापन


लूट का विरोध करने पर सिर में डंडा मारकर बुनकर की हत्या, चार और श्रमिकों को लूटा
- शिवनगर स्थित एक फैक्ट्री से काम कर लौट रहा था विद्यानंद कॉलोनी स्थित घर

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
बदमाशों ने बीती देर रात को विद्यानंद कॉलोनी में चार श्रमिकों के साथ लूटपाट की। इस दौरान घर लौट रहे एक बुनकर से लूट का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने सिर में डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी। बदमाशों की संख्या दस से बारह बताई गई है। क्षेत्रवासियों में वारदात के बाद रोष बना हुआ है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने लूट व हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नन्हे सिंह (30) मूल निवासी गांव निजामपुर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश हाल में विद्यानंद कॉलोनी में रहता था। वह उझा गेट स्थित टेक्सटाइल की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह विद्यानंद कॉलोनी में अपनी पत्नी राधा व एक साल की बच्ची के साथ किराए के कमरे में रहता था। नन्हे रविवार की रात को फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहा था। सनौली रोड स्थित छौक्कर पेट्रोल पंप के पीछे वाली क्षेत्र में लुटेरों ने उसको रोक लिया और उससे नकदी व मोबाइल देने की धमकी दी। उसने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर में डंडा मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश उससे नकदी व मोबाइल लूट कर ले गए। राहगीरों ने उसके चचेरे भाई राकेश को फोन कर सूचना दी। वे उसको लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे। डॉक्टरों ने उसको रेफर कर दिया। परिजन उसको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना चांदनी बाग पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने चार श्रमिकों के साथ की लूटपाट
विद्यानंद कॉलोनी के काफी लोग सोमवार सुबह सिविल अस्पताल पहुंचे। श्रमिकों ने बताया कि रविवार की रात को लुटेरों ने खेमपाल व रघुनंदन के साथ मारपीट की और उनसे पांच हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। वहीं दो अन्य श्रमिकों के साथ भी लूटपाट की है। उनका कहना कि उनके साथ दुर्गापाल व राजेश भी थे। वे शिवनगर स्थित फैक्ट्री से ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे। नन्हे सिंह की हत्या से कुछ दूरी पर उनके साथ भी लूटपाट की गई है। श्रमिकों का कहना है कि यहां पर पुलिस की कोई सुरक्षा नहीं है। खेमपाल व रघुनंद के साथ थी बदमाशों ने मारपीट की है। चारों श्रमिकों ने 18 हजार रुपये की नकदी लूट के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस को विद्यानंद कॉलोनी में श्रमिक नन्हे सिंह के साथ लूटपाट कर हत्या करने की सूचना मिली थी। कॉलोनी में रहने वाले चार श्रमिकों के साथ भी लूटपाट करने का आरोप है। पुलिस ने इसमें लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही हत्यारोपियों को काबू कर लेगी। पुलिस ने चारों श्रमिकों के साथ लूटपाट के मामले में भी बयान दर्ज कर लिए हैं।
- सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed