फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जीटी रोड मन्नत ढाबा के पास दिया वारदात को अंजाम

जीटी रोड मन्नत ढाबा के पास दिया वारदात को अंजाम

Wed, 25 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड मन्नत ढाबा के पास दिया वारदात को अंजाम
दिल्ली के दंपति से समालखा में नकदी छीनी
विज्ञापन

समालखा। सफारी कार सवार कुछ लोगों ने जीटी रोड स्थित मन्नत ढाबे के पास एक टैंपो को रुकवाकर उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट कर नकदी छीन ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि टैंपो चालक ने फोन कर किसी को बुलाया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

भारत राघव निवासी सीलमपुर दिल्ली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ टैंपों ट्रैवलर पर जा रहा था। उन्होंने इसको 21 अक्तूबर को बुक करवाया था। समालखा में मन्नत ढाबे के पास पहुंचने पर टैंपों चालक वीरेंद्र ने किसी को फोन कर मोटी पार्टी होने की जानकारी दी और उनको जल्द आने की कही। इसके कुछ देर बाद ही एक सफेद रंग की सफारी कार ने टैंपो को ओवरटेक कर आगे अड़ात दी। सफारी कार में से सरियों-डंडों के साथ निकले पांच-छह लोगों ने टैंपो में घुसकर सब कुछ उनके हवाले करने की धमकी दी और उसकी जेब में से करीब दो हजार रुपये की नकदी निकाल ली। इसी दौरान उसकी पत्नी ने मोबाइल से 100 नंबर पर फोन कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी आपस में विनोद व जगन के नाम से बात कर रहे थे। इसके बाद आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। जांच अधिकारी एसआई रामेश्वर ने बताया कि वीरेंद्र, विनोद व जगन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed