{"_id":"59dfb5a24f1c1b7a548b70e6","slug":"181507833250-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र की हत्या में मुख्य आरोपी समेत दो और गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्र की हत्या में मुख्य आरोपी समेत दो और गिरफ्तार
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता पुत्र की हत्या में मुख्य आरोपी समेत दो और गिरफ्तार
पानीपत। सीआईए-टू पानीपत ने गत दिनों गांव शाहपुर बस अड्डे पर पिता व पुत्र की गोली मारकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए-टू टीम प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम गुप्त सूचना मिली की गत दिनों गांव शाहपुर बस अड्डे पर पिता व पुत्र की गोली मारकर हत्या करने की वारदात में शामिल दो और आरोपी गांव गढ़ी छाजू के नजदीक बाइक पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके पर भेजी। पुलिस टीम जैसे ही गढ़ी छाजू गांव के नजदीक पहुंची तो दोनों आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को अपनी तरफ आता देख बाइक से भगाने की कोशिश की, लेकिन टीम ने दोनों आरोपियों को बाइक सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान विजय व रोहित उर्फ खिजरा निवासी जागसी जिला सोनीपत के रूप में बताई। आरोपियों ने गत दिनों अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव शाहपुर बस अड्डे पर पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। इसके अतिरिक्त आरोपी विजय के खिलाफ जिला पानीपत, रोहतक, जींद, सोनीपत के विभिन्न थानों में 11-12 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ करने व वारदात में प्रयोग किया पिस्तौल बरामद करने के लिए दोनों आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेशकर चार दिन का पुलिस रिमांड लिया।
विदित है कि 23 अगस्त को थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव शाहपुर बस अड्डे पर सोनीपत जिले के गांव जागसी निवासी सचिन व उसके पिता रामबीर की कार सवार चार-पांच युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सचिन की मौके पर ही मौत हो गई थी व उसके पिता रामबीर की पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस वारदात में शामिल रविंद्र उर्फ निक्की, संजय उर्फ भोलू निवासी जागसी दो आरोपियों को पहले ही सीआईए-टू टीम द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
फोटो-30