{"_id":"5974f0af4f1c1b84718b460b","slug":"181500836015-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-उ:ार के पैसे मांगने पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-उ:ार के पैसे मांगने पर किया हमला
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में घुस पिता-पुत्र पर हमला, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव गढ़ सरनाई में उधार के पैसे मांगने पर दुकानदार पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने पिता की गंभीर हालत देख खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव गढ़ सरनाई निवासी राजेश ने बताया कि शनिवार को वह अपने पिता जगदीश आनंद के साथ अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। रात करीब दस बजे मंजीत दुकान पर आया। उसने मंजीत से उधार में गए सामान के पैसे मांगे तो वह गाली-गलौच करने लगा। गाली-गलौच का विरोध किया तो वह वापस चला गया और कुछ देर बाद अपने भाई बिंद्र, छोटा, सतीश व अनिल के साथ दुकान पर आया और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। वह बचने के लिए दुकान से निकलकर भागने लगे तो हमलावरों ने उन्हें घेरते हुए जमकर धुनाई दी। लोगों ने उन्हें बचाया। हमलावर जाते हुए धमकी दे गए कि अबकी बार तो बच गए, लेकिन दोनों नहीं बचोगे। उसके बाद दोनों पिता-पुत्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जगदीश आनंद की गंभीर हालत देख खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान लिए और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई परमिंद्र सिंह ने बताया कि दुकानदार पिता-पुत्र पर कुछ लोगों द्वारा दुकान में घुसकर हमला करने की शिकायत मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विष्णु-जगमहेंद्र