{"_id":"594152a34f1c1be6138b4752","slug":"181497453219-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रोड स्थित एक दुकान में बुधवार सुबह हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे रोड स्थित एक दुकान में बुधवार सुबह हुआ हादसा
Updated Wed, 14 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रेलवे रोड स्थित दुकान पर कैंटर से लोहे की रॉड उतारते समय गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। दुकान मालिक ने शव छत पर रखवाकर मामला छिपाने का प्रयास किया। बाले दिया कि शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने दुकान मालिक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। थाना शहर पुलिस ने परिजनों और दुकान मालिक के बयान के आधार पर कार्रवाई की है।
गांव मुरादपुर जिला बेगुसराय, बिहार निवासी मितलेश (26) करीब दस वर्षों से ताऊ देवीलाल कांपलेक्स में किराए पर रहता था। रेलवे रोड स्थित हिंदुस्तान स्टील की दुकान पर बतौर श्रमिक काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को दुकान पर कैंटर में लोहे की रॉड आई थीं। वह और अन्य छह श्रमिक कैंटर से लोहे की रॉड उतार रहे थे। चार श्रमिक करीब 250 किलोग्राम वजनी लोहे की रॉड कैंटर से उतार रहे थे। इसी दौरान मितलेश का पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा। 250 किलोग्राम वजनी लोहे की रॉड मितलेश के ऊपर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोग शव को लेकर वापस कमरे पर पहुंचे और शव छत पर रखवा दिया। मितलेश की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दुकान पर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने दुकान मालिक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची थाना शहर पुलिस ने परिजनों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पु
खून भी कर दिया साफ
परिजनों का आरोप है कि लोहे की रॉड गिरने से मितलेश की मौत के बाद दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना देने के बजाय शव को छत पर डाल दिया। इसके साथ ही गली में बिखरे खून को भी साफ कर दिया। परिजनों को भी शांत रहने के लिए कहा। हादसे की सूचना के बाद कैंटर से सामान उतारने वाले श्रमिकों को दुकान मालिक ने अपने साथ-साथ रखा। दुकान मालिक गीता कॉलोनी निवासी श्यामलाल ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। किसी भी श्रमिक को मीडियाकर्मियों से बात नहीं करने दी। मीडियाकर्मी बहुत प्रयास कर परिजनों से मिले। परिजनों ने बताया कि मितलेश करीब दस साल से पानीपत में किराए के मकान में रहता था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
रेलवे रोड पर कैंटर से सामान उतारते समय लोहे की रॉड के नीचे दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई थी। हादसा इत्तेफाकिया घटित हुआ। परिजनों, दुकान मालिक और साथी श्रमिकों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
उमर मोहम्ममद, एसआई, जांच अधिकारी, थाना शहर, पानीपत।