फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Tue, 24 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। नाबालिग के साथ हुए गैंग रेप के 24 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। न तो उसके हाथ वह महिला लगी जो उसे लेकर खेत तक गई थी, न ही तीनों आरोपियों का कोई सुराग लगा है। महिला थाना इंचार्ज सहित एफएसएल टीम ने सोमवार की सुबह घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित छात्रा से पुलिस टीम ने पूछताछ की। गैंग रेप मामले के आरोपी फिलहाल गांव से फरार हो गए हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है ।
पीड़िता के परिजनों ने घटनास्थल पर लड़की के साथ पुलिस व एफएसएल टीम को मामले से अवगत कराया। पीड़िता व उसके माता-पिता जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं और मामले में ढील बरतने के आरोप लगा रहे हैं। उनके अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी की 15 वर्षीय लड़की आई। उसने कहा मां को खेत में खाना देने जाना है और बेटी को साथ ले गई । राजकीय स्कूल के पास खड़े गन्ने के खेत के पास गांव के जुनेद, साबिर और कलीम खड़े थे । उसकी बेटी को लड़की ने तीनों युवकों के हवाले कर दिया वह वहां से भाग आई। तीनों लड़कों ने बेटी के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद 11.45 बजे पीड़िता ने घर आकर आपबीती सुनाई ।
विज्ञापन

बता दे कि सनौली थाना के एक गांव में शनिवार को सहेली के जरिये छठी कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा को बुलवाकर 3 युवकों ने गांव के बाहर गन्ने के खेत में गैंगरेप किया। जब पीड़िता के पिता अपनी बेटी का मेडिकल कराने सिविल अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने पहले पुलिस को शिकायत देने और पुलिस के साथ आकर मेडिकल की बात कही थी। लड़की के पिता ने महिला पुलिस पर मामले में ढील बरतने व समझौता कराने के आरोप लगाए हैं। हलका विधायक समालखा द्वारा मामला संज्ञान में आने पर उनके द्वारा कार्रवाई कराने पर जोर देने पर महिला थाना पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिस थाना इंचार्ज मीना कुमारी का कहना है कि लड़की को बुला कर ले जाने वाली सहेली सहित तीन लड़कों पर गैंग रेप का मामला दर्ज कर लिया है। लड़की के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल करा कर मामले की छानबीन की जा रही है। सोमवार को एसएफएल टीम सहित घटनास्थल का जायजा लिया। जल्द ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी ।

बाक्स
पंचायत कर मामले में समझौता कराने में लगे हैं आस-पास गांव के लोग
गांव में गैंग रेप मामले को लेकर आसपास के गांवों के लोग पंचायत कर मामले में समझौता कराने पर भी लगे हैं। पीड़िता के परिजनों व रिश्तेदारों को समझौता के लिए बुला कर पंचायत कर रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद मामला काफी पेचीदा हो गया है। पंचायत में उनकी बात अब बनती नजर आ रही है।

फोटो-संख्या 1 व 2
वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
- नाबालिग के साथ गन्ने के खेत में गैंग रेप का मामला, महिला थाना इंचार्ज सहित एफएसएल टीम ने घटनास्थल का लिया जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed