फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -कोर्ट ने कुकी का वीरवार को प्रोडक्शन वारंट किया मंजबूर

-कोर्ट ने कुकी का वीरवार को प्रोडक्शन वारंट किया मंजबूर

Wed, 07 Jun 2017 10:03 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
-कोर्ट ने कुकी का वीरवार को प्रोडक्शन वारंट किया मंजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत पुलिस जीटी रोड पर सरेराह सतबीर हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुकी गैंग के सरगना सन्नी देव को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। कोर्ट ने उसका वीरवार को प्रोडक्शन वारंट मंजूर कर दिया है। गैंगस्टर अभी सोनीपत जेल में बंद है। पुलिस की कई टीम इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तार के लिए छापे मार रही है। पुलिस के निशाने पर भठगांव निवासी संजीत उर्फ शक्ति है। पुलिस अधिकारियों ने वारदात का जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सतबीर किसी मामले में गैंग के खिलाफ गवाह था।
थाना शहर पुलिस ने सतबीर हत्याकांड की वारदात को सुलझाने के लिए बुधवार को कोर्ट की शरण ली। कोर्ट से इस मामले के मुख्य आरोपी कुकी उर्फ सन्नी देव का प्रोडक्शन वारंट मांगा। कोर्ट ने पुलिस की दलील सुनने के बाद गैंगस्टर कुकी उर्फ सन्नी देव का वीरवार को प्रोडक्शन वारंट मंजूर कर दिया। अधिकारियों ने सोनीपत जेल में बंद कुकी को कड़ी सुरक्षा में पानीपत लाने के आदेश दिए है। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने गोहाना, रोहतक और बहादुरगढ़ में मारे छापे
पुलिस की कई टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हैं। सीआईए-वन और थ्री समेत थाना शहर की कई टीमों ने बुधवार को गोहाना, सोनीपत, रोहतक और बहादुरगढ़ में संजीत उर्फ शक्ति निवासी भठगांव और उसके साथियों की तलाश में छापे मारे। बताया जा रहा है कि संजीत का एक नजदीकी पुलिस को देख घर से भाग निकला। एक सूत्र ने बताया कि पुलिस आरोपियों के बहुत नजदीक है और किसी भी समय गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
विदित है कि मंगलवार दोपहर करीब सवा बारह बजे जीटी रोड लालबत्ती स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के बाहर सतबीर (32) निवासी आहुलाना, गोहाना, सोनीपत की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिजनों ने रिठाल निवासी कुकी उर्फ सन्नी देव, संजीत निवासी भठगांव और उसके सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों ने बताया कि सतबीर का भतीजा रिठाल निवासी देवेंद्र उर्फ काला के साथ रहता था। उसकी हत्या के बाद उसका ही नाम हर मामले में आने लगा। सतबीर अपनी भाभी राजो उर्फ राज देवी के साथ अपने भतीजे से पानीपत जुवेनाइल कोर्ट में मिलने आया था। वह उससे मिलकर बाहर जा रहा था। इसी समय उसकी हत्या कर दी।

पुलिस सतबीर हत्याकांड के आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी कुकी उर्फ सन्नी देव को सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लाया जाएगा। पुलिस संजीत उर्फ शक्ति और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed