फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   खून से लथपथ मिले युवक व महिला के शव

खून से लथपथ मिले युवक व महिला के शव

Tue, 18 Jun 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
खून से लथपथ मिले युवक व महिला के शव
थर्मल/मतलौडा। गांव शेरा से गांव बाल जटाल सड़क पर एक युवक व महिला के शव खून से लथपथ में मिले हैं। शवों के पास में ही एक बाइक पड़ी मिली है। सुबह सैर के लिए आए लोगों ने दोनों का शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ कर शवों को सिविल अस्पताल में भिजवाया। अस्पताल में युवक व महिला के परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव शेरा की रहने वाली 28 वर्षीय सोनिया दो बच्चों की मां थी। सोनीपत के गांव हरसाना में उसकी 7 साल पहले शादी हुई थी। वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी। दूसरी ओर बांध गांव का प्रवीण अपनी मौसी के घर गांव शेरा में आया था। दोनों के शव गांव बाल जटाल सड़क पर खून से लथपथ हालत में सोमवार सुबह मिले। उनके पास क्षतिग्रस्त हालत में बाइक भी मिली है। बाइक प्रवीण की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार सोनिया सुबह सैर पर गई थी। जहां पर प्रवीण की बाइक ने उसको टक्कर मार दी। मतलौडा थाना पुलिस ने मामले में मृतक प्रवीण पर केस दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर गांव में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

शवों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास कुमार, मतलौडा थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed