{"_id":"5d067a3d8ebc3e578a54a1fc","slug":"15607055843-panipat-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेटा ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्रेटा ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बल्ला-मूनक रास्ते पर शनिवार शाम साढ़े सात बजे तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अलग-अलग जिलों के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को पीजीआई रेफर किया गया है। बाकी अन्य युवकों का पानीपत और करनाल के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
दुर्घटना में घायल संदीप निवासी धर्मगढ़ ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों मुनीराम निवासी गांव बालजटान और रामकुमार निवासी धर्मगढ़ के साथ शनिवार शाम साढ़े सात बजे किसी काम से गांव बल्ला जिला करनाल जा रहा था। वह अपनी बाइक खुद चला रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर मुनीराम और रामकुमार सवार थे। मुनीराम उक्त बाइक चला रहा था। उनकी बाइक संदीप के बाइक से आगे चल रही थी। जब वे असंध रोड पर गुरुद्वारा रेर कलां के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार आ रही एक क्रेटा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। गाड़ी सड़क पर चल रही तीन बाइकों के सवारों को रौंदते हुए निकल गई। घटना के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घायलों को निजी वाहन से सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 6 बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां पर गंभीर हालत देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। इनमें से 52 वर्षीय राम कुमार की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।