{"_id":"5cd1cf95bdec22074c261fff","slug":"151557254037-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन हुए झगड़े की रंजिश में युवक की लाठी डंडो से पीटकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होली के दिन हुए झगड़े की रंजिश में युवक की लाठी डंडो से पीटकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। होली के दिन गांव में हुए झगड़े की रंजिश में सोनीपत के कुमासपुर गांव के संदीप (28) की करीब आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने खेत में दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडो से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जबकि हमले में गांव का अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। अंकित ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने पट्टीकल्याणा गांव के खेतों से संदीप के शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आधा दर्जन नामजद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया गया है कि मृतक संदीप की हमलावरों के साथ पुरानी रंजिश थी। घटना 4 मई की है। कुमासपुर गांव के दीपक पुत्र कप्ता ने बताया कि 4 मई को मेरा भाई अजय व अंकित पुत्र भूपेंद्र गांव के ही संदीप पुत्र नंदलाल के साथ किसी काम से समालखा आए थे। उसे सूचना मिली कि गोगी पेट्रोल पंप के समीप उसके भाई अजय, अंकित व संदीप के साथ सुमित, ललित निवासी किशोरा, सौरभ, रामपाल, पंकज, कपिल, सुशील निवासी कुमासपुर ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक मेरे भाई अजय ने बताया कि हमलावरों ने लाठी-डंडे से उसके साथ मारपीट की तो संदीप व अंकित भाग निकले थे। हमलावरों ने संदीप का पीछा करते हुए उसे खेतों में पकड़कर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमले में घायल अजय का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है।
मजदूरी करता था संदीप : मृतक संदीप के पांच भाई है। संदीप सबसे छोटे भाई से बड़ा है। वह दिहाड़ी मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा था। संदीप अपने दोस्त अजय व अंकित के साथ समालखा आया था। संदीप को नहीं पता था कि होली के दिन गांव में हुआ झगड़ा इतना बढ़ जाएगा कि उसकी हत्या कर दी जाएगी। खेत में मृत मिले संदीप की जेब से करीब साढ़े 29 हजार रुपये व जरूरी कागजात मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावर लूट की नीयत से नहीं बल्कि हत्या करने के मकसद से आए थे।
विज्ञापन
एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि कुमासपुर गांव के दीपक के बयान पर उसके भाई पर जानलेवा हमला करने के साथ संदीप की हत्या के मामले में सुमित, ललीत निवासी किशोरा, सौरभ जुलाहा, रामपाल, पंकज, कपिल, सुशील निवासी कुमासपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है।