{"_id":"5c549bddbdec2211ac1ae9dc","slug":"151549048797-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने लूटी रिफाइनरी कर्मचारी से कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने लूटी रिफाइनरी कर्मचारी से कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्तौल के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने लूटी रिफाइनरी कर्मचारी से कार
मतलौडा। बोहली टाउनशिप रिफायनरी से कार में होटल से खाना लेने जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर कार लूट ली। कार में पर्स में रखे तीन हजार और जरूरी कागजात भी थे। रिफाइनरी कर्मचारी प्रवीण कुमार के बयान पर पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार की रात करीब साढ़े 9 बजे अपनी आई 20 कार में होटल ड्रीमलैंड से खाना लेने जा रहा था। रास्ते में किसान धर्म कांटे के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसके आगे बाइक अड़ा कर उसकी कार को रूकवाया और उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर कार से बाहर निकाला और उसकी कार व अपनी बाइक लेकर फरार हो गए। उनकी कार में रखे पर्स में तीन हजार रुपये नकद, दो एटीएम, बैंक खातों की पासबुक, मोबाइल व कई जरूरी कागजात थे जो कार में ही थे।