फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   वृद्घा को अस्पताल तक लिफ्ट देने के बहाने वैन में बैठाया, स्नैरों का खतरा बताकर उतरवाई कान से बाली, वृद्घा को खाली लिफाफा देकर हु

वृद्घा को अस्पताल तक लिफ्ट देने के बहाने वैन में बैठाया, स्नैरों का खतरा बताकर उतरवाई कान से बाली, वृद्घा को खाली लिफाफा देकर हु

Sat, 10 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
वृद्घा को अस्पताल तक लिफ्ट देने के बहाने वैन में बैठाया, स्नैरों का खतरा बताकर उतरवाई कान से बाली, वृद्घा को खाली लिफाफा देकर हु

विज्ञापन
वृद्धा को अस्पताल तक लिफ्ट देने के बहाने वैन में बैठाया, स्नैचरों का खतरा बताकर उतरवाई कान से बाली, वृद्धा को खाली लिफाफा देकर हुए फरार
बदमाशों ने वृद्धा की सोने की बाली लूटकर सेक्टर 29 के पास वैन से उतारा
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
वैन में सवार 3 बदमाशों ने वृद्धा महिला से उसकी कान की सोने की बाली लूट ली। बदमाशों ने महिला को सिवाह के पास स्थित निजी अस्पताल में छोड़ने के बहाने से लिफ्ट दी थी। इसके बाद बदमाशों ने वृद्धा को स्नैचरों का डर दिखाकर उसके कानों से बाली निकलवाई और उसको एक खाली पॉलीथिन देकर वैन से उतार दिया। वृद्धा ने अपनी बहन की बेटी के घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। इसके बाद चांदनी बाग थाना पुलिस ने वृद्धा के बयानों पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।

विद्या देवी पत्नी शमशेर सिंह ने बताया कि वो मूल रूप से सोनीपत के जागसी गांव के रहने वाले हैं। कई साल से वो जाटल रोड पर रहते हैं। शुक्रवार को वो घर से सिवाह गांव के पास स्थित एक निजी अस्पताल में दवा लेने के लिए घर से निकली थी। संजय चौक पर उसके पास एक युवक आया। युवक ने उससे पूछा कि कहां जाना है। युवक ने कहा कि वो भी उसी साइड जा रहे है उसको अस्पताल के सामने उतार देंगे। उसने उसे एक वैन में बैठा लिया। वैन में पहले से ही दो युवक बैठे थे। गोहाना मोड़ से निकलते ही युवकों ने उसको कहा कि आगे खतरा है। यहां पर स्नैचर हो सकते हैं इसलिए वो अपनी कान की बाली निकालकर इस पॉलीथिन में डाल दें। उसने युवकों की बात मानकर कान की बाली पॉलीथिन में डाल दी। कुछ देर के बाद उन्होंने उसे वो पॉलीथिन देकर सेक्टर 29 के मोड़ के सामने उतार दिया। उसने पॉलीथिन को चैक किया तो वो खाली मिला। इसके बाद वो एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर अपनी बहन की बेटी के घर नांगलखेड़ी पहुंची। वहां जाकर उसने पूरी बात बताई। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed