फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कॉटन वेस्ट की दुकान में पांच लाख का सामान चोरी में चार काबू

कॉटन वेस्ट की दुकान में पांच लाख का सामान चोरी में चार काबू

Fri, 29 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
कॉटन वेस्ट की दुकान में पांच लाख का सामान चोरी में चार काबू
कॉटन वेस्ट की दुकान से पांच लाख का सामान चोरी में चार काबू
विज्ञापन

- सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर पहचाने गए आरोपी
पानीपत। थाना माडल टाउन पुलिस ने भारत नर में दुकान का शटर तोड़कर करीब पांच लाख का कॉटन वेस्ट चोरी करने के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों की सीसीटीवी कैमरा के आधार पर पहचान कर दबोच लिया है। चारों आरोपी गढी सिकंदरपुर टी-प्वाइंट से भागने की तैयारी में थे।

थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया 23 सितंबर की रात को थाना माडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत भारत नगर स्थित एक दुकान का शटर उखाड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने दुकान से करीब पांच लाख रुपये कीमत का कॉटन वेस्ट चोरी किया था। पुलिस ने दुकान मालिक संदीप निवासी रामपुरा कॉलोनी की शिकायत पर अज्ञात पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आस पास लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। एक जगह सीसीटीवी कैमरा में वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों की फुटेज मिली। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस को बुधवार देर सायं गुप्त सूचना मिली की चारों आरोपी गढी सिकंदरपुर टी-प्वाइंट पर खडे़ हैं। वे चारों यहां से भागने की फिराक में हैं। उन्होंने तुरंत एसआई प्रेम कुमार के नेतृत्व मे टीम गठित कर मौके पर भेजा और यहां से चारों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान रजत निवासी टिटाना, अमित निवासी टिटाना, सूरज उर्फ गुजराती निवासी सीतापुर जिला अहमदाबाद गुजरात, रजनीश निवासी काबड़ी पानीपत के रूप में की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी सूरज व रजनीश का एक-एक दिन का पुलिस रिमांड मिला व आरोपी रजत व अमित को न्यायिक हिरासत भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed